फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sachin Pilot Slams BJP Revanth Reddy ahead Lok Sabha Election 2024

Kerala: सचिन पायलट बोले- पार्टियां आएंगी जाएंगी, सरकारें आएंगी जाएंगी लेकिन देश को एक साथ खड़ा होना होगा

Fri, 01 Mar 2024 12:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 01 Mar 2024 12:45 AM IST
सार

पायलट ने कहा कि भाजपा देश की संघीय राजनीति के साथ न्याय नहीं कर रही। विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए ईडी- सीबीआई और आयकर विभाग का इस्तेमाल किया जा रहा है। ईडी के 95 प्रतिशत मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं। यह समय है- विपक्षी दलों की एकजुटता का।

विज्ञापन
Sachin Pilot Slams BJP Revanth Reddy ahead Lok Sabha Election 2024
कांग्रेस नेता सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल एकदूसरे पर जमकर बरस रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने केंद्र की आलोचन की। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछले 10 साल से शासन में है। भाजपा ने अपने शासन काल के दौरान संवैधानिक संस्थानों की विश्वसनीयता को कम कर दिया है। सचिन पायलट गुरुवार को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित समराग्नि मार्च के समापन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने समारोह को संबोधित किया।  इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तरह कहा कि पार्टियां आएंगी और जाएंगी, सरकारें आएंगी और जाएंगी लेकिन इस देश को एक साथ खड़ा होना होगा।

विज्ञापन

यह एकता दिखाने का समय
पायलट ने कहा कि भाजपा देश की संघीय राजनीति के साथ न्याय नहीं कर रही। विपक्षी नेताओं को परेशान करने के लिए ईडी- सीबीआई और आयकर विभाग का इस्तेमाल किया जा रहा है। ईडी के 95 प्रतिशत मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं। यह समय है- विपक्षी दलों की एकजुटता का। यह समय मतभेदों, धर्मों, जाति और नस्लों से ऊपर उठने का है। यह एकता दिखाने का समय है। उन्होंने कहा कि पार्टियां आएंगी और जाएंगी, सरकारें आएंगी और जाएंगी लेकिन इस देश को एक साथ खड़ा होना होगा।

विज्ञापन

भाजपा चुनावी वादों को पूरा करने में विफल
समारोह में कांग्रेस नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने भी सत्तारूढ़ दल पर हमला किया। उन्होंने कहा कि एनडीए का मतलब देश और लोगों को तोड़ना है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराना होगा। रेड्डी ने पूर्वी राज्यों में हो रही हिंसा को न रोक पाने को भाजपा सरकार की नाकामी बताई। उन्होंने कहा कि अब जरूरी है कि इंडी गठबंधन को चुनाव जीतने की जरूरत है। भाजपा में अन्य समुदायों के प्रति सहिष्णुता नहीं है। 2014 में सत्ता में आने से पहले भाजपा ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। इस हिसाब से अब तक 20 करोड़ नौकरी होनी चाहिए थी लेकिन संसद में मुझे बताया कि अब तक 7.26 लाख नौकरियां ही दी गईं हैं। अब वह कैसे तीसरी बार वोट मांग सकते हैं। भाजपा अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed