फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sachin pilot says BJP government is giving protection to the corrupt people over CBI fight

सीबीआई में मची अंतर्कलह पर कांग्रेस बोली- भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही मोदी सरकार

Mon, 22 Oct 2018 04:24 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Oct 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
sachin pilot says BJP government is giving protection to the corrupt people over CBI fight
सीबीआई में चल रही रस्साकशी पर कांग्रेस का कहना है कि जिस तरह से देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी में आपसी शीतयुद्ध चल रहा है, उससे उसकी साख पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस ने सरकार पर पर्दे के पीछे सीबीआई में भ्रष्टाचार करने वालों को सरंक्षण देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि सरकार सीबीआई में किसी बड़े भ्रष्टाचार को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब टॉप अफसरों पर ही भ्रष्टाचार करने के आरोप लग रहे हैं, तो इससे लोगों में सीबीआई की विश्वसनीयता खत्म हो रही है।
विज्ञापन


पायलट के मुताबिक सीबीआई में एक दूसरे पर जिस तरह से आरोप-प्रत्यारोप और एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिशें हो रही हैं, इससे साबित होता है कि सरकार अंदर ही अंदर दखल दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जब सीबीआई का ही दामन साफ नहीं है, और खुद पर ही भ्रष्टाचार के आरोप लगे रहे हैं, तो ऐसे में वह कैसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर सकती है। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर वह इतने बड़े मसले को सुलझाने के लिए पहल क्यों नहीं कर रही है। सरकार ने अगर अपना मौनव्रत नहीं तोड़ा, तो सीबीआई की पारदर्शिता और विश्वसनीयता समाप्त हो जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed