फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sabrimala Temple is now reopen for monthly prayers devotees are still barred due to covid 19

मासिक पूजा के लिए आज से खुला सबरीमाला मंदिर, कोरोना के चलते श्रद्धालुओं के आने पर प्रतिबंध

Mon, 17 Aug 2020 10:16 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, त्रावरकोण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, त्रावरकोण Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 17 Aug 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Sabrimala Temple is now reopen for monthly prayers devotees are still barred due to covid 19
आज से अयाप्पा मंदिर के खुले द्वार, पांच दिवसीय मासिक पूजा का कार्यक्रम - फोटो : ANI

आज से केरल के सबरीमाला में सुप्रसिद्ध अय्यप्पा मंदिर में मासिक पूजा शुरू हो गई है। ये मंदिर मलयालम महीना चिंगम में पांच दिवसीय पूजा के लिए दोबारा खोला गया है। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से इस मंदिर में अभी भक्तों को आने की अनुमित नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


 




21 अगस्त को मासिक पूजा खत्म हो जाने के बाद सबरीमाला मंदिर को फिर बंद कर दिया जाएगा। त्रावणकोर देवासोम बोर्ड (टीडीबी) दक्षिण भारत में 1,000 मंदिर का संचालन करती है। इस बोर्ड ने 17 अगस्त से अपने नियंत्रण में आने वाले सभी मंदिरों के द्वार खोल दिए। हालांकि इसमें सबरीमाला मंदिर शामिल नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड का कहना है कि अगर सबरीमाला मंदिर के द्वार खोल दिए जाएंगे तो आस-पास के राज्यों के भक्त और श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आ जाएंगे और इससे कोविड-19 को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर असर पड़ेगा। इससे पहले बोर्ड ने भक्तों के दर्शन के लिए योजना बनाई थी।

हालांकि इसमें एक शर्त थी कि श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग करेगा और उसके पास कोविड-19 फ्री सर्टिफिकेट जरूर होना चाहिए। हालांकि केंद्र सरकार ने मई में सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत दे दी है, जिसमें चर्च, मस्जिद और मंदिर सब शामिल हैं लेकिन जून के पहले हफ्ते में कोरोना के मामलों में तेज उछाल के बाद इस योजना को स्थगित कर दिया।


बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि सबरीमाला मंदिर 29 अगस्त से लेकर दो सितंबर तक ओनम पूजा के लिए एक बार और खोला जाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष एन बासू ने कहा कि मलयालम महीना के लिए की जा रही है दशकों से चलती आ रही है। टीडीबी ने पहले ही भक्तों, दर्शनार्थियों से कोविड-19 नेगेटिव सर्टिफिकेट लाने के निर्देश दिए हुए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed