{"_id":"5ff4e8318ebc3e2e5a1f8362","slug":"sabarmati-ashram-of-ahmedabad-opened-to-visitors-after-nine-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम नौ महीने बाद आगंतुकों के लिए खोला गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम नौ महीने बाद आगंतुकों के लिए खोला गया
Wed, 06 Jan 2021 03:59 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, अहमदाबाद
एजेंसी, अहमदाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 06 Jan 2021 03:59 AM IST
विज्ञापन
Sabarmati Ashram
गुजरात के अहमदाबाद में स्थित साबरमती आश्रम को नौ महीने बाद आगंतुकों के लिए खोल दिया गया है। आश्रम के निदेशक अतुल पांड्या ने मंगलवार को कहा, आश्रम में सामाजिक दूरी और कोविड- 19 प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जा रहा है। आश्रम को पिछले साल 20 मार्च को महामारी के कारण बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
हमने इसे एक बार फिर से आगंतुकों के लिए खोल दिया है। उन्होंने बताया, लोग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच आश्रम आ सकते हैं। सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए आश्रम के कर्मियों को तैनात किया है। अधिकारी ने बताया कि परिसर में सैनिटाइजर डिस्पेंसरों को 18 स्थानों पर लगाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फिलहाल संग्रहालय और हृदय-कुंज को खोला गया है जबकि किताब की दुकान, खादी की दुकान, चरखा गलियारा बंद रहेंगे। हृदय-कुंज वह कुटिया है जिसमें महात्मा गांधी अपनी पत्नी के साथ रहते थे। महामारी से पहले रोजाना करीब दो हजार सैलानी इस ऐतिहासिक स्थल को देखने आते थे।
विज्ञापन