फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sabarmati Ashram expressed displeasure at the notice of the Central Government

केंद्र के नोटिस पर साबरमती आश्रम ने जताई नाराजगी, 200 परिवारों को सता रहा जमीन जाने का डर

Sat, 05 Oct 2019 08:08 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: आसिम खान Updated Sat, 05 Oct 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Sabarmati Ashram expressed displeasure at the notice of the Central Government
साबरमती आश्रम (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

अहमदाबाद के गांधी आश्रम (साबरमती आश्रम) और वहां रहने वाले लोगों में आश्रम के मूल स्वरूप में बदलाव करने को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से दिए गए नोटिस पर नाराजगी जताई है। केंद्र सरकार आश्रम का विकास करने के लिए इसके मूल स्वरूप में बदलाव करना चाहती है।

विज्ञापन


लेकिन आश्रम के ट्रस्टी और गांधीवादी इसके मूल स्वरूप में बदलाव के खिलाफ हैं। हालांकि, सरकार की तरफ से आश्रम के विकास की बात की गई है। आश्रम की जमीन पर कुछ और बनाने की सरकार की अभी कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर साबरमती आश्रम गए थे। उसके बाद केंद्र सरकार ने आश्रम को एक नोटिस भेजा था। खादी ग्रामोद्योग प्रयोग समिति के प्रबंध निदेशक विजय बहादुर सिंह का कहना है कि नोटिस में आश्रम के विकास के लिए सरकार को सहयोग करने की अपेक्षा की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि सरकार कैसा विकास करना चाहती है तथा हमसे क्या उम्मीद है, यह स्पष्ट नहीं किया गया है। 40 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में फैले आश्रम में आज भी खादी वस्त्र, चरखा, साबुन, चप्पल, जूते और प्राकृतिक तेल आदि बनाए जाते हैं, साथ ही कई शैक्षणिक संस्थाएं चल रही हैं।


वहीं, साबरमती आश्रम प्रिजर्वेशन एंड मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी सुदर्शन आयंगर ने कहा कि वे आश्रम को भव्य बनाने की पहल का विरोध करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ आश्रम के सामने रहने वाले 200 परिवारों को लग रहा है कि सरकार उनकी प्राइम लोकेशन की भूमि को लेना चाहती है, इसलिए वे इसका विरोध कर रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed