{"_id":"6191f1f2b210f7353b138bfd","slug":"sabarimala-lord-ayyappa-shrine-will-be-opened-today-for-the-two-month-long-annual-pilgrimage-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: आज से दो महीने के लिए खुल जाएंगे सबरीमाला मंदिर के कपाट, भीड़ काबू करने के लिए तत्काल बुकिंग सुविधा रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: आज से दो महीने के लिए खुल जाएंगे सबरीमाला मंदिर के कपाट, भीड़ काबू करने के लिए तत्काल बुकिंग सुविधा रद्द
Mon, 15 Nov 2021 11:27 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:27 AM IST
सार
मंडला-मकरविलक्कू (मकर संक्रांति) उत्सव के लिए आज से सबरीमाला मंदिर को खोला जा रहा है। मंगलवार से आम लोगों के लिए मंदिर में जाने की अनुमति दी जाएगी। 20 जनवरी तक मंदिर खुला रहेगा।
विज्ञापन
सबरीमाला मंदिर
विस्तार
केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर सोमवार से मंडला-मकरविलक्कू (मकर संक्रांति) उत्सव के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। आज शाम पुजारियों के लिए खोला जाएगा और मंगलवार से जनता को पूजा की अनुमति दी जाएगी। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि विभाग ने कोविड-19 के संभावित प्रसार से निपटने के लिए तीर्थयात्रियों के लिए विस्तृत व्यवस्था की है।
विज्ञापन
सबरीमाला के पहाड़ी मंदिर को मंडला-मकरविलक्कू के लिए खोला जाएगा जो दो महीने तक चलता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अक्तूबर में एक कार्य योजना तैयार करके सभी स्वास्थ्य सेवाओं को लागू कर दिया गया है। राज्य स्तर पर गतिविधियों के समन्वय के लिए पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम और इडुक्की जिलों में विशेष बैठकें बुलाई गईं। केरल में भारी बारिश की वजह से सबरीमाला मंदिर में स्पॉट (तत्काल) बुकिंग तीन दिनों के लिए रद्द कर दी गई है। एक अनुमान के मुताबिक, 30 हजार से ज्यादा लोग हर रोज दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन