फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sabarimala lord ayyappa shrine will be opened today for the two-month-long annual pilgrimage season

केरल: आज से दो महीने के लिए खुल जाएंगे सबरीमाला मंदिर के कपाट, भीड़ काबू करने के लिए तत्काल बुकिंग सुविधा रद्द

Mon, 15 Nov 2021 11:27 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 15 Nov 2021 11:27 AM IST
सार

मंडला-मकरविलक्कू (मकर संक्रांति) उत्सव के लिए आज से सबरीमाला मंदिर को खोला जा रहा है। मंगलवार से आम लोगों के लिए मंदिर में जाने की अनुमति दी जाएगी। 20 जनवरी तक मंदिर खुला रहेगा। 

विज्ञापन
Sabarimala lord ayyappa shrine will be opened today for the two-month-long annual pilgrimage season
सबरीमाला मंदिर

विस्तार

केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर सोमवार से मंडला-मकरविलक्कू (मकर संक्रांति) उत्सव के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। आज शाम पुजारियों के लिए खोला जाएगा और मंगलवार से जनता को पूजा की अनुमति दी जाएगी। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि विभाग ने कोविड-19 के संभावित प्रसार से निपटने के लिए तीर्थयात्रियों के लिए विस्तृत व्यवस्था की है।

विज्ञापन


सबरीमाला के पहाड़ी मंदिर को मंडला-मकरविलक्कू के लिए खोला जाएगा जो दो महीने तक चलता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अक्तूबर में एक कार्य योजना तैयार करके सभी स्वास्थ्य सेवाओं को लागू कर दिया गया है। राज्य स्तर पर गतिविधियों के समन्वय के लिए पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम और इडुक्की जिलों में विशेष बैठकें बुलाई गईं। केरल में भारी बारिश की वजह से सबरीमाला मंदिर में स्पॉट (तत्काल) बुकिंग तीन दिनों के लिए रद्द कर दी गई है। एक अनुमान के मुताबिक, 30 हजार से ज्यादा लोग हर रोज दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed