फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sabarimala gold theft case: SIT questions former Thiruvabharanam commissioner KS Baiju

सबरीमला स्वर्ण चोरी मामला: एसआईटी ने पूर्व तिरुवाभरणम आयुक्त केएस बैजू से की पूछताछ

Sat, 29 Nov 2025 07:18 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Sabarimala gold theft case: SIT questions former Thiruvabharanam commissioner KS Baiju
सबरीमला मंदिर - फोटो : ANI

सबरीमला मंदिर से सोना गायब होने के मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पूर्व तिरुवाभरणम (पवित्र आभूषण) आयुक्त के एस बैजू से पूछताछ की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एसआईटी के एक आवेदन के आधार पर कोल्लम सतर्कता अदालत ने बैजू को शनिवार शाम तक हिरासत में लेने की अनुमति दी। सेवानिवृत्त बैजू जुलाई 2019 में द्वारपालक की मूर्तियों पर लगीं सोने की परतें हटाकर इलेक्ट्रोप्लेटिंग के लिए भेजे जाने के समय तिरुवाभरणम आयुक्त थे।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, 19 और 20 जुलाई को बैजू छुट्टी पर थे और इसी दौरान मूर्तियों को सबरीमला से हटाकर मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी को सौंप दिया गया था। इस महीने की शुरुआत में एसआईटी ने बैजू को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैजू से पोट्टी को सोने की परत वाले आवरण सौंपने की अनुमति देने की प्रक्रिया के बारे में दोबारा पूछताछ की गई।
विज्ञापन

इस बीच, सतर्कता अदालत ने श्रीकोविल (गर्भगृह) के द्वार से सोने के गायब होने के दूसरे मामले में बैजू की जमानत याचिका खारिज कर दी।

सबरीमला में गेस्ट हाउस बुकिंग की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी, केस दर्ज
सबरीमला में गेस्ट हाउस सुविधा का वादा करके अयप्पा भक्तों से धोखाधड़ी करने वाली एक फर्जी वेबसाइट का पता चला है। पुलिस के अनुसार वेबसाइट पर बुकिंग के लिए जो फोन नंबर दिए गए हैं, उनमें से एक हरियाणा के हामिद नाम के शख्स का है। पथानामथिट्टा साइबर पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि यह वेबसाइट गूगल सर्च इंजन पर कमरों की बुकिंग की तलाश के दौरान सामने आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वेबसाइट sannidanamguesthouse.in पर बुकिंग के लिए दो मोबाइल नंबर दिए गए थे। पुलिस को संदेह है कि कई भक्तों ने वेबसाइट के माध्यम से कमरे बुक करने की कोशिश में पैसे गंवाए हैं। पुलिस दूसरे नंबर का विवरण पता लगाने का प्रयास कर रही है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed