फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S Somanath Says ISRO gearing up for space docking mission by December end

ISRO: 'इसरो दिसंबर के अंत तक अंतरिक्ष डॉकिंग मिशन के लिए तैयार'; इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने दी अहम जानकारी

Thu, 05 Dec 2024 11:29 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 05 Dec 2024 11:29 PM IST
सार

स्पेडेक्स मिशन के जरिये भारत अपना स्पेस स्टेशन बनाने की दिशा में बढ़ेगा। साथ ही चंद्रयान-4 प्रोजेक्ट में भी सहायता करेगा। स्पेडेक्स यानी एक ही सैटेलाइट के दो हिस्से होंगे। इन्हें एक ही रॉकेट में रखकर लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
S Somanath Says ISRO gearing up for space docking mission by December end
इसरो चीफ एस सोमनाथ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इसरो प्रमुख डॉ. एस सोमनाथ ने अंतरिक्ष डॉकिंग मिशन को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसरो स्पेडेक्स (स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट) मिशन को दिसंबर में लॉन्च करने की तैयारी कर रह है। इसरो प्रमुख ने गुरुवार को प्रोबा-3 सोलर मिशन के सफल प्रक्षेपण के मौके पर मीडिया से वार्ता करते हुए जानकारी दी। 

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह मिशन चंद्रयान-4 के लिए अंतरिक्ष में डॉकिंग की बहुत जरूरी तकनीक है। इस समय स्पेडेक्स के सैटेलाइट्स को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसकी टेस्टिंग होने की उम्मीद है। हमारा लक्ष्य है कि इसे दिसंबर के अंत तक लॉन्च कर दिया जाए। उन्होंने कहा, यह मिशन अंतरिक्ष में डॉकिंग प्रक्रिया पूरी करने की पहली सीढ़ी होगी। रॉकेट तैयार है और हम प्रक्षेपण गतिविधियों के अंतिम चरण के लिए तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन


क्या है स्पेडेक्स मिशन
स्पेडेक्स मिशन के जरिये भारत अपना स्पेस स्टेशन बनाने की दिशा में बढ़ेगा। साथ ही चंद्रयान-4 प्रोजेक्ट में भी सहायता करेगा। स्पेडेक्स यानी एक ही सैटेलाइट के दो हिस्से होंगे। इन्हें एक ही रॉकेट में रखकर लॉन्च किया जाएगा। अंतरिक्ष में ये दोनों अलग-अलग जगहों पर छोड़े जाएंगे। इसके बाद इन दोनों हिस्सों को धरती से निचली कक्षा में जोड़ा जाएगा, ताकि ये फिर से एक यूनिट बन जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed