{"_id":"61e1709a8c223a114114576b","slug":"s-somanath-assumes-charge-as-secretary-department-of-space-and-chairman-space-commission-isro","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISRO: एस सोमनाथ ने इसरो के नए चेयरमैन का पदभार संभाला, कार्यकाल पूरा कर चुके सीवन की जगह ली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ISRO: एस सोमनाथ ने इसरो के नए चेयरमैन का पदभार संभाला, कार्यकाल पूरा कर चुके सीवन की जगह ली
Fri, 14 Jan 2022 06:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 14 Jan 2022 06:16 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने सोमनाथ को अंतरिक्ष विभाग का सचिव और अंतरिक्ष आयोग (स्पेस कमीशन) के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
विज्ञापन
इसरो चीफ
- फोटो : ANI
विस्तार
इसरो के नए चीफ डॉ. एस सोमनाथ ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने अंतरिक्ष आयोग में अंतरिक्ष विभाग के सचिव और अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। केंद्र सरकार ने सोमनाथ को अंतरिक्ष विभाग का सचिव और अंतरिक्ष आयोग (स्पेस कमीशन) के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। इससे पहले वे 22 जनवरी 2018 से लेकर अब तक विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) के निदेशक का पद संभाल रहे थे। अब इसरो में वे के सिवन की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल इसी हफ्ते शुक्रवार को खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
केंद्र के फैसले के बाद इसरो के नए चीफ एस. सोमनाथ ने कहा था कि बहुत नई टेक्नोलॉजी इस क्षेत्र में आ रही हैं और उन टेक्नोलॉजी को हमें अपने पास कैसे लाया जाए। उस पर काम करना है जिससे लॉन्च व्हीकल और सैटेलाइट दोनों के लिए प्लेटफॉर्म तैयार हो सके, जिससे कम से कम अगली जनरेशन तक वह काम करे।
विज्ञापन
एस सोमनाथ उच्च-दाब वाले सेमी-क्रायोजेनिक इंजन के विकास कार्यों का भी हिस्सा रह चुके हैं। चंद्रयान-2 के लैंडर के इंजन को विकसित करने और जीसैट-9 में लगे इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम की उड़ान को सफल बनाना भी उनकी उपलब्धियों में शामिल रहा है। सोमनाथ लॉन्च व्हीकल के ढाचांगत प्रणालियों के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने सैटेलाइट लॉन्चिंग के लिए दुनियाभर में पसंद किए जाने वाले पीएसएलवी के इंटिग्रेशन डिजाइन को तैयार करने में अहम योगदान दिया है।