{"_id":"62aea855b1286d2842735d03","slug":"s-jaishankar-says-us-support-for-pakistan-contributed-more-to-india-pak-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"S Jaishankar: अमेरिका पर भड़के विदेश मंत्री जयशंकर, कहा- पाकिस्तान का समर्थन कर आपने हमारे लिए समस्या उत्पन्न किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
S Jaishankar: अमेरिका पर भड़के विदेश मंत्री जयशंकर, कहा- पाकिस्तान का समर्थन कर आपने हमारे लिए समस्या उत्पन्न किया
Sun, 19 Jun 2022 10:38 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:38 AM IST
सार
जयशंकर की यह टिप्पणी पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा जम्मू-कश्मीर में चरमपंथियों को भड़काने और हथियार देने एवं घाटी में शांति भंग करने के मद्देनजर आई है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान को अमेरिका की तरफ से समर्थन मिलने पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि अमेरिका, पाकिस्तान का समर्थन कर हमारी समस्याओं को बढ़ा रहा है। जयशंकर की यह टिप्पणी पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा जम्मू-कश्मीर में चरमपंथियों को भड़काने और हथियार देने एवं घाटी में शांति भंग करने के मद्देनजर आई है।
विज्ञापन
जानें क्या है मामला, आखिर क्यों भड़के जयशंकर
दरअसल, अमेरिका बार-बार आतंकवाद के प्रति शून्य-सहिष्णुता पर जोर देने के बात करता है लेकिन वह साथ ही पाकिस्तान के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने की भी बात करता है। ऐसे में अमेरिका, भारत के लिए मुश्किलें खड़ करता है। यदि अमेरिका पाकिस्तान को और भी अधिक समर्थन करता है तो भारत इसका हर हाल में विरोध करेगा।
विज्ञापन
अमेरिका ने पाकिस्तान को अपना सहयोगी करार दिया था
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को पाकिस्तान को अमेरिका का सहयोगी करार दिया था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान हमारा एक भागीदार है, और हम उस साझेदारी को एक तरीके से आगे बढ़ाने के तरीकों की तलाश करेंगे, जो कि हमारे हित में है।
विज्ञापन
भारत-पाक रिश्ते पर क्या बोले जयशंकर?
पाकिस्तान के साथ भारत के संबंधों पर बोलते हुए, जयशंकर ने दावा किया कि सीमा के दोनों ओर कुछ लोगों ने दोनों देशों के बीच संबंधों को सुचारू बनाने के लिए काफी अधिक मेहनत की है। सभी चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच संबंध सुधरे। विदेश मंत्री ने कहा कि अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाने की हर संभव कोशिश की लेकिन इसका परिणाम क्या हुआ?