{"_id":"6483aaac44e9d0e043079f34","slug":"s-jaishankar-says-new-parliament-building-symbol-of-pm-modi-commitment-towards-national-development-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP Campaign: जयशंकर ने कई समूहों के साथ की चर्चा, कहा- नया संसद भवन विकास के प्रति पीएम मोदी की प्रतिबद्धता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP Campaign: जयशंकर ने कई समूहों के साथ की चर्चा, कहा- नया संसद भवन विकास के प्रति पीएम मोदी की प्रतिबद्धता
Sat, 10 Jun 2023 04:13 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 10 Jun 2023 04:13 AM IST
सार
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के छात्रों की एक सभा को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कहा कि नया संसद भवन राष्ट्रीय विकास के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट कॉलेज में 'छात्रों के साथ संवाद' कार्यक्रम में बोलते एस जयशंकर।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले नौ साल में नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जन जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का नाम "संपर्क से समर्थन" है। इसी अभियान के तहत विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली क्षेत्र में कई जगहों पर डॉक्टरों, सरकारी कर्मचारियों, सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों और युवाओं सहित नागरिकों के साथ संवाद किया।
विज्ञापन
विदेश मंत्री ने देश के विकास में युवाओं से मांगा सहयोग
जयशंकर ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के छात्रों की एक सभा को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कहा कि नया संसद भवन राष्ट्रीय विकास के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने देश के आर्थिक विकास व राजनीति में परिवर्तन लाने के लिए युवाओं से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारत की प्रगति की गाथा में महत्वपूर्ण योगदान देना होगा, उन्हें देश के आर्थिक विकास में भाग लेना होगा और राजनीति में स्वच्छ बदलाव लाने में सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
जयशंकर ने डीयू के रामलाल आनंद एवं आर्य भट्ट कॉलेज के छात्रों के साथ संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को जी-20 शिखर सम्मेलन भारत में करने का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि यह दुनिया के सामने विकसित भारत को पेश करने का मौका है। जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही विदेशी निवेश भी बढ़ेगा। इसलिए हमें देश को डिजिटल बनाना होगा, स्किल इंडिया का विकास करना होगा, शिक्षा का विस्तार करना होगा।
विज्ञापन
जयशंकर ने डॉक्टरों संग की चाय पर चर्चा
केंद्रीय मंत्री डीडीए मुख्यालय विकास सदन में कर्मियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। वहीं, उन्होंने सर्वोदय एन्क्लेव में प्रसिद्ध हार्ट सर्जन डॉ. विवेक कुमार के नेतृत्व में आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में प्रसिद्ध डॉक्टरों से मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा चिकित्सक केवल रोगी से ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार से जुड़ जाता है। जयशंकर ने नव-निर्मित संसद भवन और पुनर्विकसित प्रगति मैदान का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों ही राष्ट्रीय विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं। उन्होंने जनपथ पर आर्ट आफ लिविंग संस्था के सदस्यों से संवाद किया और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी सभी तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की।
सिद्धि विनायक के किए दर्शन
केंद्रीय मंत्री ने देर शाम सरोजनी नगर के सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन करने के बाद विभिन्न दक्षिण भारतीय राज्यों से आए प्रवासियों की एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने दिल्ली में बसे दक्षिण भारतीय समाज के लोगों से कहा कि वह मोदी सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख अपने गृह प्रदेश जाने पर जरूर करें। उनके साथ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केन्द्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, विधायक संजीव चौरसिया आदि उपस्थित थे। दिल्ली भाजपा द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, चर्चा के दौरान सामुदायिक कल्याण के मुद्दे भी उठाए गए।