{"_id":"608ca9268416c0684b1f765e","slug":"s-jaishankar-said-that-china-should-implement-moscow-pact-with-honesty","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बार्डर तनाव: एस जयशंकर ने कहा- मॉस्को करार को ईमानदारी से लागू करे चीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत बार्डर तनाव: एस जयशंकर ने कहा- मॉस्को करार को ईमानदारी से लागू करे चीन
Sat, 01 May 2021 06:34 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 01 May 2021 06:34 AM IST
सार
- चीन ने भारत में कोविड-19 की स्थिति पर सहानुभूति के साथ ही इससे निपटने के लिए मदद की पेशकश भी की।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : twitter.com/DrSJaishankar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने चीन को साफ कर दिया है क्षेत्र में शांति के लिए पूर्वी लद्दाख से वह जल्द से जल्द से अपने सभी सैनिकों को इमानदारी के साथ वापस बुलाए। विदेशमंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को चीन के विदेशमंत्री वांग यी से वार्ता के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन
टेलीफोन वार्ता के दौरान चीन ने भारत में कोविड-19 की स्थिति पर सहानुभूति के साथ ही इससे निपटने के लिए चीन की मदद की पेशकश भी की। जयशंकर ने वार्ता के बाद ट्वीट किया, बातचीत के दौरान एलएसी के पास विवादित स्थानों से चीनी सेना की पूरी तरह से वापसी और पूर्वी लद्दाख में शांति स्थापना के मॉस्को करार को इमानदारी से लागू करने पर भी चर्चा हुई। वह इस पर चर्चा करने को तैयार हो गए।
विज्ञापन