फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   s jaishankar said india own security involved in gurpatwant singh pannun case investigation

S Jaishankar: 'पन्नू मामले से भारत के भी सुरक्षा हित जुड़े', विदेश मंत्री बोले- 'अभी कुछ भी कहने के लिए नहीं'

Mon, 01 Apr 2024 12:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 01 Apr 2024 12:13 PM IST
सार

अमेरिकी राजदूत के बयान पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि 'अमेरिकी राजदूत वही कहेंगे, जो उनकी सरकार की सोच है। इस मामले में हमें कुछ जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिनकी हम जांच कर रहे हैं।' 

विज्ञापन
s jaishankar said india own security involved in gurpatwant singh pannun case investigation
एस जयशंकर। - फोटो : एक्स/डॉ. एस जयशंकर

विस्तार

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश की जांच से भारत के भी सुरक्षा हित जुड़े हुए हैं। विदेश मंत्री का यह बयान भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी के उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें गार्सेटी ने हाल ही में कहा था कि किसी देश के नागरिक की हत्या की साजिश में दूसरे देश की सरकार के एक अधिकारी का शामिल होना, ऐसी चीज है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता और यह 'लाल रेखा' है।
विज्ञापन


विदेश मंत्री बोले- अभी बताने के लिए कुछ नहीं
सोमवार को जब मीडिया ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से इसे लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 'हमारा मानना है कि इस मामले की जांच से हमारे भी सुरक्षा हित जुड़े हैं।' अमेरिकी राजदूत के बयान पर उन्होंने कहा कि 'अमेरिकी राजदूत वही कहेंगे, जो उनकी सरकार की सोच है। इस मामले में हमें कुछ जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिनकी हम जांच कर रहे हैं।' विदेश मंत्री ने मामले की जांच पर कहा कि 'जब भी हमारे पास बताने के लिए कुछ होगा, तो हम जरूर उसके बारे में बताएंगे। अभी जांच चल रही है और हमारे पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है।'
विज्ञापन


'एजेंट्स के भ्रामक दावों में न फंसे'
भारतीय नागरिकों के यूक्रेन युद्ध में फंसने पर विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने इस मामले को रूस की सरकार के समक्ष पूरी मजबूती से उठाया है। हम कोशिश कर रहे हैं कि सभी लोगों को सुरक्षित भारत लाया जा सके। बीते महीने भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी कहा था कि कई भारतीयों को भ्रम में रखकर रूस की सेना में शामिल किया गया। नई दिल्ली ने इस मामले को मजबूती से मॉस्को के सामने उठाया और सभी भारतीयों को वापस स्वदेश भेजने की मांग की। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से ये भी अपील की कि वे एजेंट्स के भ्रामक दावों में न आएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed