फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   s jaishankar said india focus on latin america caribbean countries increase trade

S Jaishankar: दक्षिणी अमेरिकी देशों पर भारत का फोकस, जयशंकर बोले- सभी विदेश मंत्रियों के नंबर मेरे पास

Thu, 23 Feb 2023 07:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 23 Feb 2023 07:06 PM IST
सार

विदेश मंत्री ने कहा कि हमने कैरिबियाई देशों और दक्षिण अमेरिकी देशों को 40 लाइन ऑफ क्रेडिट दिए हुए हैं और इन प्रोजेक्ट्स पर भारत करीब 900 मिलियन डॉलर खर्च कर रहा है।

विज्ञापन
s jaishankar said india focus on latin america caribbean countries increase trade
विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि दक्षिणी अमेरिकी और कैरिबियाई देश भारत के अहम साझेदार है और वैश्विक मुद्दों पर हमारे हित भी समान हैं। जयशंकर ने कहा कि भारत दक्षिण अमेरिकी देशों और कैरिबियाई देशों के साथ कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर फोकस कर रहा है, जिनमें व्यापार, निवेश और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्र शामिल हैं। बुधवार को नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों की एक कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए विदेश मंत्री ने ये बातें कही। 

विज्ञापन


जयशंकर ने कहा कि भारत और लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों के बीच सालाना 50 बिलियन डॉलर से ज्यादा का व्यापार होता है और यह लगातार बढ़ रहा है। विदेश मंत्री ने कहा कि हमारे चार बड़े व्यापारिक साझेदार अमेरिका, चीन, यूरोपीय यूनियन और आसियान देश हैं। इन सभी के साथ हमारा करीब 100 से 115 बिलियन डॉलर का सालाना व्यापार होता है। लैटिन अमेरिकी और कैरिबियाई देशों के साथ हम पहले ही इसके आधे के बराबर व्यापार कर रहे हैं। जयशंकर ने कहा कि दक्षिण अमेरिकी देशों और कैरिबियाई देशों के वैश्विक मुद्दों पर हित भी हमारे समान हैं। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने कहा कि हमने कैरिबियाई देशों और दक्षिण अमेरिकी देशों को 40 लाइन ऑफ क्रेडिट दिए हुए हैं और इन प्रोजेक्ट्स पर भारत करीब 900 मिलियन डॉलर खर्च कर रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकतर लैटिन अमेरिकी और कैरिबियाई देशों के विदेश मंत्रियों के नंबर मेरे वाट्सएप में सेव हैं और कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने अधिकतर के साथ बातचीत भी की थी। जयशंकर ने कहा कि भारत का लक्ष्य वैश्विक ताकत बनना है और विश्व शक्ति बनने के लिए हमें दुनिया के हर हिस्से में अपनी मौजूदगी दर्ज करानी होगी। उन्होंने कहा कि ना सिर्फ मौजूदगी बढ़ानी होगी बल्कि संबंधों को मजबूत भी करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेटा गोपनीयता और डेटा सुरक्षा डिजिटल दुनिया की बड़ी चुनौती- जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने डेटा सुरक्षा और डेटा गोपनीयता को डिजिटल दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियां करार दिया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इन समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर जी20 बैठक के दौरान चर्चा की जाएगी। विदेश मंत्री जयशंकर ने  पूणे के सिम्बायोसिस  इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित 'फेस्टिवल ऑफ थिंकर्स' में अपने संबोधन के दौरान यह कहा। उन्होंने आगे कहा कि जी20 बैठक ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन-रूस युद्ध, कोविड महामारी और उसके प्रभावों ने विश्व में तनाव का माहौल बना दिया है। 


 उन्होंने कहा कि आज जब डिजिटल की आती है तो सबसे बड़ी चुनौती डेटा सुरक्षा और डेटा गोपनीयता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके डेटा को कौन देखता है, कौन आपके डेटा का उपयोग करता है, कौन आपके डेटा का मुद्रीकरण करता है, कौन आपके डेटा का उपयोग करता है और उनके पास क्या शक्ति है।   
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed