फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   S Jaishankar and Dominic Raab explore strategic convergence in talks

बैठक : एस. जयशंकर और डोमिनिक रॉब ने किया भारत-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी का स्वागत 

Sat, 08 May 2021 02:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 08 May 2021 02:30 AM IST
सार

एस जयशंकर और रॉब के बीच वर्चुअल बैठक के एक दिन बाद ब्रिटिश विदेश, राष्ट्रमंडल व विकास कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा, दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन, कोरोना वायरस जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एकसाथ मिलकर काम करने की अहमियत पर गौर किया।

विज्ञापन
S Jaishankar and Dominic Raab explore strategic convergence in talks
बैठक में एस जयशंकर

विस्तार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके ब्रिटिश समकक्ष डोमिनिक रॉब ने भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी का स्वागत किया है। ब्रिटिश उच्चायोग ने शुक्रवार को कहा कि दोनों नेताओं ने इस पर भी मंथन किया है कि कैसे समन्वित प्रयासों से गहन सहयोग को अंजाम दिया जा सकता है।

विज्ञापन


जयशंकर और रॉब के बीच वर्चुअल बैठक के एक दिन बाद ब्रिटिश विदेश, राष्ट्रमंडल व विकास कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा, दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन, कोरोना वायरस जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एकसाथ मिलकर काम करने की अहमियत पर गौर किया। साथ ही घातक साइबर हमलों समेत तमाम साझा खतरों से मिलकर निपटने पर भी बात की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, दोनों मंत्रियों ने इस सप्ताह की शुरुआत में घोषित किए गए व्यापार साझेदारी को बढ़ाने जैसी प्रमुख उपलब्धियों को सराहा। व्यापार साझेदारी बढ़ाने से बाजार की बाधाएं हटेंगी और ब्रिटेन व भारत में नई नौकरियों के सृजन में मदद मिलेंगी। खासतौर पर विज्ञान व तकनीक जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में इससे बेहद मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed