{"_id":"64f49c8b0992948e040d5946","slug":"russian-ambassador-apologizes-for-commenting-on-foreign-minister-lavrov-know-the-case-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russian Ambassador Apologizes: रूसी राजदूत ने मांगी माफी, विदेश मंत्री लावरोव पर की थी टिप्पणी; जानें मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Russian Ambassador Apologizes: रूसी राजदूत ने मांगी माफी, विदेश मंत्री लावरोव पर की थी टिप्पणी; जानें मामला
Sun, 03 Sep 2023 08:17 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 03 Sep 2023 08:17 PM IST
सार
Ambassador Apologizes: रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने अपने विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के संबंध में की गई टिप्पणी के लिए रविवार को खेद जताया और कहा कि उनके कहने का मतलब केवल यह था कि लावरोव को काफी सराहा जाता है।
विज्ञापन
Denis Alipov
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने अपने विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के संबंध में की गई टिप्पणी के लिए रविवार को खेद जताया और कहा कि उनके कहने का मतलब केवल यह था कि लावरोव को काफी सराहा जाता है।
विज्ञापन
दरअसल, मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान एक पत्रकार ने अलीपोव से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल न होने के फैसले के बारे में पूछा और मजाक में कहा कि वह रूसी महिलाओं के बीच कितने लोकप्रिय हैं और अगर वह भारत आते तो अच्छा होता।
विज्ञापन
राजदूत ने सवाल पूछने वाले व्यक्ति को धन्यवाद दिया और हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "वैसे तो, लावरोव शादीशुदा हैं। लेकिन वह आ रहे हैं। वैसे, वह व्यभिचारी हैं।" ‘फॉरेन कॉरेस्पॉडेंट्स क्लब ऑफ साउथ अफ्रीका’ में बातचीत के दौरान अलीपोव की इस टिप्पणी से वहां मौजूद लोग हंसने लगे ।
विज्ञापन
अलीपोव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ मुझे खेद है कि मेरे शब्दों से कुछ लोग आहत हुए। मेरा सिर्फ इतना कहना था कि लावरोव महिलाओं के बीच सज्जन पुरुष के तौर पर प्रसिद्ध हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ साथ ही अपनी बुद्धिमत्ता, वाकपटुता के कारण वह पुरुषों के बीच भी लोकप्रिय हैं।’’
रूसी राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नौ और दस सितंबर को होने वाले जी 20 के शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। रूस की ओर से विदेश मंत्री लावरोव इसमें हिस्सा लेंगे।