फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russia Ukraine war: US Treasury and global banks unveil multi-billion dollar plan to address worldwide food crisis  

यूक्रेन युद्ध: खाद्य संकट दूर करने के लिए अमेरिका और वैश्विक बैंकों ने बनाई योजना, रूस की फ्रांसिसी राजनयिकों पर कार्रवाई

Wed, 18 May 2022 10:44 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Wed, 18 May 2022 10:44 PM IST
सार

रूस ने फरवरी के अंतिम सप्ताह में यूक्रेन में अपना विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था। इसके बाद से ही विश्व में खाद्य संकट भी गहरा गया है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine war: US Treasury and global banks unveil multi-billion dollar plan to address worldwide food crisis  
जो बाइडन और पुतिन (File photo) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

यूएस ट्रेजरी और वैश्विक बैंकों ने रूस द्वारा छेड़े गए युद्ध के कारण दुनिया भर में पैदा हुए खाद्य संकट को दूर करने के लिए अरबों डॉलर की योजना हबनाई है। एपी की रिपोर्ट के हवाले से यह बात सामने आई है। रूस ने फरवरी के अंतिम सप्ताह में यूक्रेन में अपना विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था। तब से कई पश्चिमी देशों ने युद्ध में यूक्रेन का समर्थन किया है और रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। इसके बाद से ही विश्व में खाद्य संकट भी गहरा गया है। 

विज्ञापन


रूस ने फ्रांसिसी मिशन के 34 कर्मचारियों को निष्कासित किया 
उधर, रूस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए फ्रांस के 34 राजनयिक कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय के अनुसार, रूस ने पेरिस के इसी तरह के कदम के जवाब में मास्को में फ्रांसीसी राजनयिक मिशनों के 34 कर्मचारियों को निष्कासित करने का फैसला किया है। इससे पहले मंत्रालय ने फ्रांस में रूसी राजनयिक मिशनों के 41 कर्मचारियों को अवांछनीय घोषित करने के पेरिस के फैसले के संबंध में विरोध जताने के लिए रूस में फ्रांसीसी राजदूत पियरे लेवी को तलब किया था। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, प्रतिक्रिया के रूप में रूस में फ्रांसीसी राजनयिक मिशनों के 34 कर्मचारियों को अवांछनीय घोषित किया गया है। उन्हें राजदूत को संबंधित नोट की डिलीवरी की तारीख से दो सप्ताह के भीतर रूस के क्षेत्र को छोड़ने का आदेश दिया गया है। अप्रैल में फ्रांस ने छह रूसियों को राजनयिक कवर के तहत जासूस के रूप में काम करने के संदेह में निष्कासित कर दिया था। उस समय फ्रांसीसी खुफिया सेवाओं ने एक गुप्त अभियान का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस ने भी 6 रूसी एजेंटों को घोषित किया अवांछनीय 
फ्रांस 24 के अनुसार विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, राजनयिक कवर के तहत काम कर रहे छह रूसी एजेंट जिनकी गतिविधियां हमारे राष्ट्रीय हितों के विपरीत पाई गईं, उन्हें अवांछनीय घोषित किया गया। 10 अप्रैल को एक लंबी जांच के बाद हमारे क्षेत्र में रूसी खुफिया सेवाओं द्वारा किया गया एक गुप्त ऑपरेशन चल रहा था। बयान में ऑपरेशन की प्रकृति के बारे में विवरण नहीं दिया गया है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने आज स्पुतनिक को बताया कि रूस रोम के इसी तरह के कदम के प्रतिशोध में इतालवी राजनयिक मिशनों के 24 कर्मचारियों को भी निकाल देगा। मंत्रालय ने दिन में स्पुतनिक को बताया कि उसने रूसी राजनयिकों के निष्कासन पर मास्को की प्रतिक्रिया की घोषणा करने के लिए रूस में इतालवी राजदूत जियोर्जियो स्टारेस को तलब किया था। 

रूस ने कनाडा सीबीसी के मॉस्को ब्यूरो को बंद किया 
इसके अलावा रूस ने कनाडा को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए जवाब कार्रवई की। रूस के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वह कनाडा के सीबीसी के मॉस्को ब्यूरो को बंद कर रहा है और ओटावा द्वारा रूसी राज्य टीवी स्टेशन रूस टुडे पर प्रतिबंध लगाने के बाद सार्वजनिक प्रसारक के पत्रकारों से वीजा और मान्यता वापस ले रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने संवाददाताओं से कहा, अफसोस के साथ हम तथाकथित सामूहिक पश्चिम के देशों से रूसी मीडिया पर खुले हमलों को देख रहे हैं जो खुद को सभ्य कहते हैं। जवाबी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है, कनाडाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन के मॉस्को ब्यूरो को बंद किया जा रा है, जिसमें उनके पत्रकारों की मान्यता और वीजा शामिल है। 


विदेश राज्य मंत्री वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर बैठक में लेंगे हिस्सा 
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन बुधवार (स्थानीय समय) को 'वैश्विक खाद्य सुरक्षा-कॉल टू एक्शन' पर एक उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेंगे, जिसकी अध्यक्षता न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन करेंगे। मुरलीधरन अमेरिका की आठ दिवसीय यात्रा पर हैं, इस दौरान वह संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित किए जा रहे पहले अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन समीक्षा मंच (IMRF) के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी कर रहे हैं। वह "अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा का रखरखाव: संघर्ष और खाद्य सुरक्षा" पर यूएनएससी खुली बहस में भाषण भी देंगे जिसकी अध्यक्षता भी अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन करेंगे। मंत्री के न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और ह्यूस्टन में भारतीय मूल के लोगों से मिलने की भी उम्मीद है, जिसमें सामुदायिक कल्याण, व्यवसाय, स्वास्थ्य, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्रों में काम करने वाले लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed