{"_id":"621e5294fef1ac1a5b59cc11","slug":"russia-ukraine-war-ukraine-ambassador-igor-polikha-says-its-like-massacre-arranged-by-mughals-against-rajputs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस-यूक्रेन युद्ध: भारत में यूक्रेनी राजदूत ने नवीन की मौत पर जताया शोक, बोले- यह मुगलों द्वारा राजपूतों के खिलाफ किए गए नरसंहार की तरह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रूस-यूक्रेन युद्ध: भारत में यूक्रेनी राजदूत ने नवीन की मौत पर जताया शोक, बोले- यह मुगलों द्वारा राजपूतों के खिलाफ किए गए नरसंहार की तरह
Tue, 01 Mar 2022 10:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:36 PM IST
सार
विदेश मंत्रालय ने डॉ इगोर पोलिखा को बुलाया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम बार-बार दुनिया के सभी प्रभावशाली नेताओं से आग्रह कर रहे हैं और इन नेताओं में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस-यूक्रेन संकट पर भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा ने मंगलवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि यह मुगलों द्वारा राजपूतों के खिलाफ किए गए नरसंहार की तरह है। इस दौरान यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा ने कर्नाटक के मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा के निधन पर भी शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
दरअसल, यूक्रेन के खारकीव में रूस द्वारा हमले के छठे दिन यानी मंगलवार को रूसी गोलीबारी में एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई। जिसको लेकर विदेश मंत्रालय ने डॉ इगोर पोलिखा को बुलाया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम बार-बार दुनिया के सभी प्रभावशाली नेताओं से आग्रह कर रहे हैं और इन नेताओं में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ बमबारी और गोलाबारी रोकने के लिए हर संसाधन का उपयोग करने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बारे में बताते हुए यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि वार्ता के दौरान भारत द्वारा यूक्रेन को दी जा रही मानवीय सहायता के तौर-तरीकों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इस सहायता के लिए यूक्रेन भारत का आभारी रहेगा।
विज्ञापन