{"_id":"621deb33e911c701964d4dbb","slug":"russia-ukraine-war-indian-student-dies-in-kharkiv","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia-Ukraine war: यूक्रेन में हमले के बीच जान गंवाने वाले भारतीय छात्र के पिता से पीएम मोदी ने की बात, परिवार से जताई संवेदना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Russia-Ukraine war: यूक्रेन में हमले के बीच जान गंवाने वाले भारतीय छात्र के पिता से पीएम मोदी ने की बात, परिवार से जताई संवेदना
Tue, 01 Mar 2022 03:29 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 01 Mar 2022 03:29 PM IST
सार
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि खारकीव में रूसी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत हो गई है।
विज्ञापन
यूक्रेन में फायरिंग में एक भारतीय छात्र के मारे जाने की खबर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि खारकीव में रूसी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि, वह मृत छात्र के परिवार से संपर्क में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खारकीव में जिस छात्र की जान गई है, उसका नाम नवीन शेखरप्पा था। वह कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला था और फिलहाल यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा था। उसकी उम्र 21 साल बताई गई है।
कर्नाटक आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख मनोज राजन ने बताया कि नवीन के साथ यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह शेल्टर से कुछ खरीदारी करने एक स्टोर की तरफ जा रहा था। बाद में स्टोर की तरफ से उसके दोस्त को सूचना मिली कि नवीन की मौत हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस बोम्मई ने खुद खारकीव में मारे गए छात्र के पिता से बात की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें नवीन का शव भारत लाने का भरोसा दिया।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत के विदेश सचिव ने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब किया है और उनसे तुरंत खारकीव और बाकी शहरों में रह रहे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकलने देने की मांग उठाई है। बताया गया है कि रूस और यूक्रेन में भारत के राजदूत भी लगातार सरकार से बात कर भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार के सूत्रों ने कहा कि रूस और यूक्रेन से कई बार भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने की मांग की गई। 24 फरवरी को युद्ध शुरू होने से पहले भी कई बार यह मांग उठाई गई। भारत में मौजूद दोनों देशों के राजदूतों से भी बात की गई। हमारी तरफ से लोगों को निकाले जाने की तैयारियां पूरी थी। भारत की एक टीम लगातार रूस के बेलगोरोद में मौजूद है। लेकिन खारकीव और आसपास के शहरों में युद्ध छात्रों की सुरक्षा में रोड़ा बना है।