फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russia Ukraine War, Denis Alipov, Russian Ambassador in India says We have received India requests for emergency evacuation of all those stuck there via Russain territory

यूक्रेन संकटः रूस कर सकता है भारतीयों की इमरजेंसी रेस्क्यू में मदद, एयरलिफ्ट कराने के लिए भारत ने साधा संपर्क

Wed, 02 Mar 2022 01:57 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 02 Mar 2022 01:57 PM IST
सार

यूक्रेन संकट के बीच फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार ने कोशिशें तेज कर दी हैं। इसके लिए कई देशों से संपर्क कर निकासी अभियान में सहायता करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War, Denis Alipov, Russian Ambassador in India says We have received India requests for emergency evacuation of all those stuck there via Russain territory
डेनिस अलीपोव, भारत में रूसी राजदूत - फोटो : ANI

विस्तार

रूस और यूक्रेन में चल रही जंग के बीच फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत  ने निकासी अभियान को तेज कर दिया है। इसके लिए भारत सरकार कई देशों से संपर्क साध रही है। इसी क्रम में भारत ने रूसी दूतावास से भी संपर्क साधा है। भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने इसकी पुष्टि की है। अलीपोव ने कहा है कि हम खार्किव और पूर्वी यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों में फंसे भारतीयों के लिए भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमें रूस के क्षेत्र के माध्यम से वहां फंसे सभी लोगों को आपातकालीन निकासी के लिए भारत के अनुरोध प्राप्त हुए हैं। हम इस अनुरोध पर गौर कर रहे हैं। 

विज्ञापन


भारत इस संकट की गहराई को समझता है: रूसी राजदूत
डेनिस अलीपोव ने कहा कि हम भारत के साथ रणनीतिक सहयोगी हैं। संयुक्त राष्ट्र में प्रदर्शित संतुलित स्थिति के लिए हम भारत के आभारी हैं। भारत इस संकट की गहराई को समझता है।  
विज्ञापन


S-400 की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी: रूसी राजदूत
भारत के साथ रक्षा सौदे में प्रतिबंधों के प्रभाव पर रूसी राजदूत ने कहा कि जहां तक भारत को S-400 की आपूर्ति का संबंध है, किसी बाधा की आशंका न करें। इस सौदे को अबाधित जारी रखने के मार्ग हैं। प्रतिबंध पुराने हो या नए, किसी भी तरह से हस्तक्षेप न होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed