फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russia stand on Afghanistan Russian ambassador said our views are very close to India

अफगानिस्तान के हालात: दिल्ली में रूसी राजदूत ने कहा- रूस और कश्मीर में फैल भी सकता है आतंक

Tue, 07 Sep 2021 06:33 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 07 Sep 2021 06:33 AM IST
सार

  • रूसी राजदूत ने कहा, भारत और रूस चाहते हैं कि अफगानों की समावेशी सरकार बने, जो वहां के लोगों की जरूरतें पूरी करे
  • राजदूत कुदाशेव ने आतंकियों के फिर से सक्रिय होने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, आतंक रोकना सभी के हित में

विज्ञापन
Russia stand on Afghanistan Russian ambassador said our views are very close to India
भारत में रूस के राजदूत निकोलाई कुदाशेव (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में रूस के राजदूत निकोलाई कुदाशेव ने सोमवार को कहा कि अफगानिस्तान पर रूस का रुख भारत से मिलता-जुलता ही है। उन्होंने कहा, सुरक्षा सबसे के पक्ष पर दोनों के विचार बहुत करीब हैं।

विज्ञापन


दोनों देश चाहते हैं कि अफगानों की समावेशी सरकार बने, जो वहां के लोगों की जरूरतें पूरी करे। राजदूत कुदाशेव ने आतंकियों के फिर से सक्रिय होने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा, आतंक रोकना सभी के हित में है। तालिबान को मान्यता के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी काबुल में सरकार या सरकार से जुड़ा कोई भी ढांचा मौजूद नहीं है, लिहाजा इस विषय पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगा। अफगानिस्तान की घटनाएं चौंकाने वाली नहीं है, दशकों युद्ध के बाद अफगानी लोगों ने इसे स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन


हालांकि, मौजूदा हालात के बारे में अफगानों को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है। तालिबान को कुछ वक्त दिया जाना चाहिए और उसे बातचीत के मंच पर लाकर अपने विचारों को उनके साथ साझा कर आपसी समझ बढ़ने की उम्मीद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुदाशेव ने रूसी दूतावास में एक बातचीत के दौरान संवाददाताओं से कहा कि आतंकवाद विरोधी सहयोग विभिन्न स्तरों पर भारत-रूस वार्ता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और हम अफगानिस्तान में स्थिरता और सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए काबुल में एक समावेशी सरकार चाहते हैं।

'रूस और कश्मीर में फैल सकता है आतंक'
कुदाशेव ने कहा कि रूस अफगानिस्तान से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद के खतरे का मुकाबला करने के लिए भारत के साथ घनिष्ठ सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक संघर्ष के भड़कने से पूरे क्षेत्र में आतंकवाद फैल जाएगा। उन्होंने कहा 'जहां तक आतंक की घटना का संबंध है, हम भारत के साथ अपनी चिंताओं को साझा करते हैं। आतंकवाद का खतरा है..रूसी क्षेत्र में फैल सकता है और कश्मीर के क्षेत्र में भी फैल सकता है।'

उन्होंने कहा, 'हम एक समावेशी सरकार चाहते हैं, हम उम्मीद करते हैं कि अफगानिस्तान की धरती क्षेत्र के अन्य देशों में फैलने वाले आतंक का स्रोत नहीं होगी।' उन्होंने कहा इस प्रकार, यह आम चिंता का विषय है और यह रूस और भारत के बीच कई ढांचे के भीतर निरंतर बातचीत का मामला है, चाहे वह द्विपक्षीय आतंकवाद विरोधी कार्य समूह हो, या राष्ट्रीय सुरक्षा परिषदों का ट्रैक या रक्षा मंत्री का ट्रैक।



रूसी राजदूत ने आतंकवाद के पुनरुत्थान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्या हम आतंकवाद के पुनरुत्थान के वादे से चिंतित हैं? हां, हम भी वैसे ही चिंतित हैं जैसे भारत है। हम आतंकवाद पर क्या कर सकते हैं? हम इस खतरे का सामना कर सकते हैं और अफगानिस्तान और उसके आसपास की स्थिति को रोकने के लिए प्रयास कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed