फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rules being made for private participation in space sector: ISRO

अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी भागीदारी के लिए बनाए जा रहे नियम : इसरो

Wed, 16 Sep 2020 01:43 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 16 Sep 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Rules being made for private participation in space sector: ISRO
इसरो अध्यक्ष के सिवन - फोटो : PTI
अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधारों की हालिया घोषणा के बाद इसरो ने मंगलवर को कहा कि इस क्षेत्र में निजी भागीदारों के लिए आसान व्यापारिक वातावरण के निर्माण को आवश्यक नियम-कानून तैयार किए जा रहे हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ने यह भी कहा कि वह अंतरिक्ष डोमेन में बीमा क्षेत्र की सेवाओं के लिए भी राह तैयार करने का तरीका खोज रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय अंतरिक्ष शोध संगठन (इसरो) के चेयरमैन के. सिवन ने कहा, अंतरिक्ष व्यापार में कोई कठिनाई नहीं हो, ऐसा सुनिश्चित करने के लिए हमें कुछ करने की जरूरत है। इसके लिए एक समग्र अंतरिक्ष कानून की आवश्यकता है। साथ ही साथ ही विभिन्न प्रकार की नीतियां भी लागू करनी होंगी और यह सब अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने की तैयारी के साथ ही पाइपलाइन में हैं। सिवन इंटरनेशनल स्पेस कांफ्रेंस को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सेटकॉम पर मौजूदा अंतरिक्ष नीतियों के साथ ही रिमोट सेंसिंग डाटा नीतियों में वृहद समावेशिता और पारदर्शिता के साथ संशोधन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, हम लांच व्हीकल नीति, स्पेस एक्सप्लोरेशन नीति जैसी नई नीतियां भी जोड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed