फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ruckus over vande mataram and insult of national anthem at the Mayor swearing in ceremony at meerut

मेरठ में मेयर शपथ ग्रहण समारोह में वंदेमातरम पर बवाल, अलीगढ़ में उर्दू में शपथ लेने पर हंगामा

Wed, 13 Dec 2017 02:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
ruckus over vande mataram and insult of national anthem at the Mayor swearing in ceremony at meerut
मेरठ में नगर निगम के कार्यक्रम में हंगामा - फोटो : Self
मेरठ नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह खूब नाटकीय रहा। मेरठ में बसपा की मेयर और कई पार्षदों ने राष्ट्रगीत नहीं गाया तो वहीं अलीगढ़ में उर्दू में शपथ लेने पर बवाल हो गया। गोरखपुर में भी राष्ट्रगीत का जयघोष होने पर किसी ने नहीं दोहराया। इस दौरान मेरठ और अलीगढ़ में जबरदस्त हंगामे, मारपीट, पथराव और लूटपाट के बीच शपथ ग्रहण हुआ। हंगामे और टकराव को किसी तरह पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने नियंत्रित किया। 
विज्ञापन


अलीगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने से पहले ही आयोजन स्थल पर जय श्रीराम, भारत माता की जय और जय भीम आदि के नारे गूंजने लगे थे। नारों के साथ शक्ति प्रदर्शन करने की कवायद चल रही थी। इसी बीच वंदेमातरम के गान के  साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फोन में देखकर भी BJP नेता ने गलत गाया 'वंदे मातरम', सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्दू में शपथ लेने पर पीटने का आरोप
बसपा के पार्षद मुशर्रफ हुसैन महजर द्वारा उर्दू में शपथ लेने पर बखेड़ा खड़ा हो गया। बसपाई-भाजपाई आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जबरदस्त धार्मिक नारेबाजी हुई। इसके बाद नुमाइश मैदान की कृष्णांजलि नाट्यशाला में करीब 45 मिनट के शपथ ग्रहण समारोह के बाद वापस जा रहे महापौर मो. फुरकान की गाड़ी पर पथराव किया गया और उनकी गाड़ी का बोनट पीटा गया। उर्दू में शपथ लेने वाले बसपा पार्षद मुशर्रफ हुसैन महजर का आरोप है कि उन्हें व उनके दलित समुदाय के समर्थकों को पीटा गया। उनके 17 हजार रुपये लूट लिए और उन्हें पिस्टल भी दिखाई गई। 

भाजपा ने जिलाधिकारी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग कर डाली। भाजपाइयों ने एसएसपी से मुलाकात कर घटना के संबंध में तहरीर दी है, जबकि बसपा के पार्षद मुशर्रफ हुसैन ने थाना बन्ना देवी में भाजपाइयों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने, लूट और जातिसूचक शब्द कहने की तहरीर दी है। 


मेरठ के सम्मान का हवाला
उधर मेरठ में भाजपाइयों ने समारोह के प्रारंभ में जय श्रीराम के जयकारों के साथ वंदेमातरम का गायन शुरू किया तो सभी भाजपा पार्षदों, नेताओं और कमिश्नर सहित अधिकारियों ने खड़े होकर वंदेमातरम् गाया। लेकिन इस दौरान महापौर सुनीता वर्मा, महापौर पति और अन्य बसपाई कुर्सी से नहीं उठे। वंदेमातरम् और अल्लाह-हू-अकबर के साथ ही जय भीम के खूब नारे लगे। एक बार को माहौल गरमा गया। इस दौरान जहां कुछ मुस्लिम महिला पार्षदों ने तिरंगा लहराया, तो कमिश्नर ने हूटिंग कर रहे लोगों को नसीहत देते हुए मेरठ के सम्मान का हवाला दिया। करीब बीस मिनट बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो सका। 

समारोह में राष्ट्रगान का अपमान
मेरठ में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रगीत वंदेमातरम् का ही अपमान करने का प्रयास नहीं किया गया बल्कि राष्ट्र गान के समय न तो सभी लोग खड़े ही हुए, और न ही सभी ने राष्ट्रगान गाया।  भाजपाइयों ने शपथ ग्रहण समारोह में जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए कहा कि हिंदुस्तान में रहना है तो वंदेमातरम कहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed