फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ruckus in rajya sabha over it raids in bengaluru resort

IT छापेमारी पर संसद में हंगामा, नकवी बोले- नाखून काटकर शहीद बनना बंद करे कांग्रेस

Wed, 02 Aug 2017 02:57 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 02 Aug 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
ruckus in rajya sabha over it raids in bengaluru resort
rajya sabha

बंगलुरू के रिजॉर्ट में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी पर सदन के दोनों सदनों में कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने हंगामा किया। मामले को उठाते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि गुजरात के विधायक जिस रिजॉर्ट में रुके हुए हैं, वहां पर छापेमारी होना गलत है। सरकार ने ऐसे विधायकों को टारगेट पर लिया है, जो भाजपा के पक्ष में वोट नहीं देंगे। विपक्षी सांसदों के वेल में पहुंचने पर उपसभापति पीजे कुरियन ने सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था। सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इस छापेमारी को सिर्फ आर्थिक अपराध से जोड़कर देखा जाए। इस छापेमारी का गुजरात के कांग्रेसी विधायकों के रुकने से कोई संबंध नहीं है। वहीं, मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस के लोग करप्शन को क्रांति समझते हैं। कांंग्रेस नाखून काटकर शहीद होने का दिखावा बंद करे।

विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस के लोग करप्शन को क्रांति समझते हैं। कांग्रेस को नाखून काटकर शहीद होने का नाटक बंद करना चाहिए।
विज्ञापन


विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि छापेमारी पूरे देश में की गई है। इनकम टैक्स अधिकारियों ने किसी विधायक की तलाशी नहीं ली है। केवल एक व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है।  यही बात उन्होंने ने लोकसभा में भी उपस्थित होकर कहा। विपक्ष ने उनसे जवाब मांगा। अरुण जेटली ने कहा कि छापेमारी में तमाम कागजात बरामद हुए हैं। ये आर्थिक अपराध से जुड़ा मामला है। इसे गुजरात के विधायकों से जोड़कर न देखा जाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में गुजरात कांग्रेस के विधायकों के रुकने की जगह पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कोई अधिकारी नहीं है।

इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सरकार विपक्ष को धमका रही है। ये लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी किसी भी कार्रवाई के सामने घुटने नहीं टेकेगी।


इस मामले में लगातार हंगामे के चलते राज्यसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
 


राज्यसभा में सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि डर और भय का माहौल पूरे देश में है। गुजरात के कांग्रेस विधायकों को अपने पाले में करने के लिए भाजपा नीत सरकार नए नए हथकंडे अपना रही है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। पहले राज्य सरकार तमाम हथकंडे अपना रही थी, अब केंद्र सरकार सीबीआई, आईटी और ईडी के माध्यम से विधायकों को परेशान कर रही है। शून्य काल के दौरान सदस्य उपसभापति के आसान के पास आकर तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाने लगे।

गौरतलब है कि कर्नाटक के उर्जामंत्री डी के शिवकुमार के घर के साथ ही 39 जगहों पर छापेमारी चल रही है। कर्नाटक के उर्जामंत्री डी के शिवकुमार गुजरात कांग्रेस के विधायकों के मेजबान हैं और उन्हीं की देखरेख में कांग्रेस विधायकों को गुजरात से लाकर यहां रखा गया है। आईटी डिपार्टमेंट की छापेमारी में शिवकुमार के दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव स्थित घर से 5 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। वहीं, कांग्रेस ने इसे बीजेपी की बौखलाहट बताया है और कहा है कि बीजेपी सिर्फ 1 राज्यसभा सीट जीतने के लिए हर गलत कदम उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed