फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ruckus after Two year old question paper distributed to student in SP college of Pune

पुणे: एसपी कॉलेज में हुआ जमकर हंगामा, प्रश्नपत्रों पर लिखी थी 2 साल पुरानी तारीख

Wed, 24 Oct 2018 11:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Updated Wed, 24 Oct 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Ruckus after Two year old question paper distributed to student in SP college of Pune
छात्रों को मिले 2 साल पुराने प्रश्न पत्र - फोटो : pexels.com

पुणे शहर के नामी कॉलेजों में से एक सर परशुराम (एसपी) कॉलेज को मंगलवार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि परीक्षा दे रहे छात्रों को पुराना प्रश्न पत्र थमा दिया गया था। हैरानी की बात तो ये थी कि प्रश्न पत्र पर लिखी तारीख भी साल 2016 की ही थी। 23 अक्तूबर को परीक्षा दे रहे छात्रों का मार्किटिंग और सेल्समैनशिप का पेपर था। तभी उन्होंने देखा कि प्रश्न पत्र पर लिखी तारीख 8 अक्तूबर 2016 है।


loader

परीक्षा के बाद कॉलेज में काफी हंगामा हुआ। प्रश्न पत्र में वही प्रश्न थे जो दो साल पहले पूछे जा चुके हैं। अपना नाम न बताने की शर्त पर कॉलेज के एक प्रोफेसर ने कहा, 'यह बहुत शर्मिंदगी भरा है कि पेपर सेट करने वाले प्रोफेसर इंचार्ज ने कॉपी-पेस्ट करने का काम किया। उन्होंने तारीख बदलने तक की जरूरत नहीं समझी। कॉलेज प्रबंधन गैर जिम्मेदारी और लापरवाही करने के लिए जरूर कार्रवाई करेगा।'

इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप सेठ ने प्रश्न पत्र में समान प्रश्न और दोहराए जाने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि केवल कुछ ही प्रश्न समान थे। उन्होंने कहा, 'सभी प्रश्न समान नहीं थे। यह सच है कि मंगलवार को दिए गए प्रश्न पत्रों पर वही तारीख थी जो दो साल पहले थी। हुआ ये है कि प्रश्न पत्र के मूलभूत ढांचे को प्रश्न पत्र सेट करते वक्त कॉपी किया गया है। शीर्षक और तारीख में परिवर्तन किसी की गलती के कारण नहीं हुआ। हमने यह मामला एक्सटर्नल सब्जेक्ट एक्सपर्ट को सौंपा है, वह इसपर रिपोर्ट जमा करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed