Karnataka: कांग्रेस दफ्तर में 'चड्डी' भेज रहे हैं RSS कार्यकर्ता, पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बयान से गरमाई सियासत
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के बयान के बाद आरएसएस कार्यकर्ता अपना विरोध दर्ज करने के लिए कांग्रेस दफ्तर में चड्डी भेज रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा आरएसएस के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है। मांड्या में आरएसएस कार्यकर्ता अपना विरोध दर्ज करने के लिए कांग्रेस दफ्तर में चड्डी भेज रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विरोध के संकेत के रूप में 'चड्डी' जलाई जाएगी। भाजपा के कई नेताओं ने सिद्धारमैया के आरएसएस के खिलाफ दिए बयान की निंदा की है। भाजपा के महासचिव सीटी रवि ने कार्यकर्ताओं से सिद्धारमैया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की अपील की थी।
जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि पिछले हफ्ते, कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई के कुछ सदस्यों ने राज्य के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश के घर के बाहर खाकी शॉर्ट्स की एक जोड़ी जलाई। यह राज्य में स्कूली पाठ्यपुस्तकों के कथित भगवाकरण के विरोध में किया गया था। इसके बाद, रविवार को, कर्नाटक में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि एनएसयूआई (NSUI) के सदस्यों ने पुलिस के सामने चड्डी जला दी। तो अब हम आरएसएस के विरोध में हर जगह चड्डी जलाएंगे। उन्होंने कहा था कि मैं आपको शुरू से ही बता रहा हूं कि आरएसएस धर्मनिरपेक्ष संगठन नहीं है। क्या दलित, ओबीसी या अल्पसंख्यक समुदायों का कोई सदस्य कभी सरसंघचालक बना है क्या?
भाजपा ने साधा निशाना
इसका जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सिद्धारमैया और कांग्रेस पार्टी की चड्डी पहले से ही ढीली है। इसलिए वे चड्डी जलाने के लिए आगे बढ़े हैं। उनकी चड्डी यूपी में खो गई। सिद्धारमैया ने चामुंडेश्वरी में अपनी चड्डी और लुंगी खो दी। हताशा में वे संघ की चड्डी जलाने की कोशिश कर रहे हैं।
सिद्धारमैया के पास और कोई विषय नहीं: सीएम बोम्मई
कर्नाटक के सीएम और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के पास और कोई विषय नहीं है इसलिए वह ऐसी बातें कर रहे हैं। कर्नाटक के लोग इन सब चीजों को देख रहे हैं। उन्हें राज्य के विकास और भविष्य के बारे में बात करनी चाहिए।