फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS worker Md.Amir Rashid writes to Aligarh Muslim University VC seeking to conduct Shakhas

RSS कार्यकर्ता ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैंपस में की शाखा लगाने की मांग

Fri, 27 Apr 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 27 Apr 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
RSS worker Md.Amir Rashid writes to Aligarh Muslim University VC seeking to conduct Shakhas
RSS worker Md.Amir Rashid
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में समाज में एक धारणा है कि वह एंटी मुस्लिम संगठन है। जबकि आरएसएस एक राष्ट्रीय संगठन है। अपनी इन्हीं मांगों के साथ आरएसएस के एक कार्यकर्ता ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति को पत्र लिखा है। RSS कार्यकर्ता कोई और नहीं एक मुस्लिम हैं और उनका नाम है मोहम्मद आमिर राशिद।  
विज्ञापन


राशिद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति तारिक मंसूर को पत्र लिखकर परिसर में 'शाखा' लगाने की अनुमति देने की मांग की है। उसने अपने पत्र में  संघ कार्यकर्ताओं ने तर्क दिया है कि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के बीच अवधारणा है कि आरएसएस एक दक्षिणपंथी संगठन है और यह मुस्लिमों के खिलाफ है, कार्यकर्ता आरएसएस को लेकर इस गलत धारणा को हटाना चाहता है।  उन्होंने यह भी कहा है कि समय आ गया है कि संगठन की असली विचारधारा से छात्रों को परिचित कराया जाए।
विज्ञापन


आरएसएस कार्यकर्ता मोहम्मद आमिर राशिद ने अपने पत्र में कहा है- आरएसएस के बारे में छात्रों को सच जानना बहुत जरूरी है।बहुत से छात्र संघ के बारे में गलत बातें कहते हैं और भ्रम फैलाते हैं। संघ बिना किसी धार्मिक भेदभाव के राष्ट्र सेवा करता है। अगर एक बार शाखा लगने लगी तो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों के मन से सघ को लेकर गलत धारणा खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आमिर की इस मांग को लेकर विश्वविद्यालय के छात्र दो फाड़ में बंट गए हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी ने कहा कि यह एक शैक्षणिक संस्थान है न कि राजनीतिक। संघ की विचारधारा फूट डालने की रही है, हम कैंपस में उनके घुसने का विरोध करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो छात्र लड़ाई भी करेंगे।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed