फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS wing launches Garbha Sanskar campaign to teach babies culture, values in womb

गर्भ में ही संस्कार सीखेंगे बच्चे!: जानें क्या है RSS की शाखा का नया अभियान, जिससे नवजात बनेंगे संस्कारी

Mon, 06 Mar 2023 02:56 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 06 Mar 2023 02:56 PM IST
सार

न्यास की राष्ट्रीय संगठन सचिव माधुरी मराठे के मुताबिक, यह कार्यक्रम गर्भ में मौजूद शिशु से दो साल की उम्र तक के बच्चों के लिए चलाया जाएगा और इसके तहत गीता के श्लोकों और रामायण की चौपाइयों के जाप पर जोर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
RSS wing launches Garbha Sanskar campaign to teach babies culture, values in womb
गर्भवती महिलाओं के लिए अभियान। - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी एक शाखा- संवर्धिनी न्यास ने गर्भ संस्कार नाम का एक नया अभियान शुरू किया है। इसके जरिए न्यास गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चों को संस्कारी बनाने की शिक्षा देगा। 
विज्ञापन


न्यास की राष्ट्रीय संगठन सचिव माधुरी मराठे के मुताबिक, स्त्री रोग विशेषज्ञों, आयुर्वेदिक चिकित्सकों और योग प्रशिक्षकों के साथ मिलकर न्यास एक कार्यक्रम की योजना बना रहा है, जिसमें गर्भ में शिशुओं को सांस्कृतिक मूल्य सिखाने के लिए गर्भावस्था के दौरान गीता, रामायण का पाठ और योगाभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन


मराठे ने कहा कि यह कार्यक्रम गर्भ में मौजूद शिशु से दो साल की उम्र तक के बच्चों के लिए चलाया जाएगा और इसके तहत गीता के श्लोकों और रामायण की चौपाइयों के जाप पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘गर्भ में बच्चा 500 तक शब्द सीख सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस अभियान का उद्देश्य एक ऐसा कार्यक्रम विकसित करना है, जिससे सुनिश्चित हो कि बच्चा गर्भ में संस्कार सीख सके और यह प्रक्रिया बच्चे के दो साल पूरे हो जाने तक जारी रहेगी।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ की महिला शाखा संवर्धिनी न्यास की इस मुहिम को कम से कम 1,000 महिलाओं तक पहुंचाने की योजना है। मराठे ने बताया कि इस अभियान के तहत न्यास ने रविवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक कार्यशाला आयोजित की, जिसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-दिल्ली सहित कई अस्पतालों के स्त्री रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed