फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS will start a movement to For Handing Over South India Hindu Temples To Hindus

Hindu Temples: दक्षिण भारतीय मंदिरों की मुक्ति के लिए RSS शुरू करेगा आंदोलन, हिंदुओं के लिए अयोध्या चलो मुहिम

Tue, 09 Aug 2022 01:48 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 09 Aug 2022 01:48 PM IST
सार

Hindu Temples: हाल ही में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने विहिप के प्रांतीय संगठन एवं क्षेत्रीय मंत्रियों के साथ चर्चा में संघ के शताब्दी समारोह के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की थी। इसमें यह भी तय किया गया कि अब संघ की गतिविधियां दक्षिण भारत में तेजी से फैलाई जाएं...

विज्ञापन
RSS will start a movement to For Handing Over South India Hindu Temples To Hindus
Hindu Temples: संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं संघ अब दक्षिण भारत में अपने कामकाज को तैजी से फैलाने की तैयारी कर रहा है। संघ अब दक्षिण में मंदिरों को सरकार के नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान और जन आंदोलन खड़ा करने की बड़ी तैयारी कर रहा है। राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर के हिंदुओं को अयोध्या जाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन

हाल ही में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने विहिप के प्रांतीय संगठन एवं क्षेत्रीय मंत्रियों के साथ चर्चा में संघ के शताब्दी समारोह के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की थी। इसमें यह भी तय किया गया कि अब संघ की गतिविधियां दक्षिण भारत में तेजी से फैलाई जाएं। देश में सबसे ज्यादा मंदिर दक्षिण भारत के राज्यों में ही है। वहां संघ की ओर से इन मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने की मुहिम चलाई जाएगी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, देश के 44 प्रांतों से आए विहिप के प्रचारकों से संघ प्रमुख भागवत ने अगले दो सालों में संघ के शताब्दी समारोह के दौरान जिन कार्यक्रमों को हाथ में लिया जाएगा, उनके रोड मैप पर भी मंथन किया गया। शताब्दी वर्ष में बड़ी संख्या में संघ के प्रचारक और स्वंय सेवक इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए माहौल तैयार करेंगे। इसके अलावा चलो अयोध्या का नारा बुलंद करने के लिए सभी राज्यों में मुहिम चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या के संदर्भ में विहिप के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने डॉ. भागवत के सामने अगले दो साल के कार्यक्रमों का ब्योरा रखा। इसमें बताया गया कि 2024 में मंदिर निर्माण पूरा होने और प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद देशभर से हिंदू धर्मावलंबियों को अयोध्या आने को प्रेरित करने के लिए जन आंदोलन तेज किया जाएगा। इस अभियान को राम राज्य से जोड़ने की कार्ययोजना भी तैयार हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed