{"_id":"57b0f7254f1c1b5d496eb4e0","slug":"rss-uninon-made-target-to-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस से जुड़े मजदूर यूनियन ने मोदी सरकार को घेरा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आरएसएस से जुड़े मजदूर यूनियन ने मोदी सरकार को घेरा
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Mon, 15 Aug 2016 04:26 AM IST
विज्ञापन
मोदी चालीसा को लेकर विवाद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े मजदूर यूनियन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने वादे न पूरा करने को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि सरकार के इस उपेक्षित नजरिये के खिलाफ हर संभव कदम उठाएंगे। इसमें हड़ताल कर सड़कों पर उतरना भी शामिल है।
भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने अपनी मांगों के लिए दो सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की थी। हालांकि बाद में इसे वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ मंगलवार को होने वाली बैठक तक रोक दिया गया था। वित्त मंत्री बीएमएस से उनकी मांगों को लेकर वार्ता करेंगे। बीएमएस महासचिव ब्रिजेश उपाध्याय ने बताया कि रविवार को भोपाल में पूरी हुई संघ की 136वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सरकार के मांगे पूरी न करने पर कड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया गया।