फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS statement over afganistan suicide bombing in jalalabad

अफगानिस्तान में सिखों और हिंदुओं पर आतंकी हमले की आरएसएस ने की निंदा, कहा- उचित कदम उठाए सरकार

Wed, 04 Jul 2018 06:24 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली 
एजेंसी, नई दिल्ली  Updated Wed, 04 Jul 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
RSS statement over afganistan suicide bombing in jalalabad
- फोटो : amar ujala

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बुधवार को केंद्र सरकार से कहा कि वह अफगानिस्तान में सिखों और हिंदुओं के एक समूह पर हुए हालिया आतंकवादी हमले की गगंभीरता का पता लगाए। इसके साथ ही वह ऐसे हमलों से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाए। इस हमले में 19 लोगों को मौत हो गई थी।

विज्ञापन


एक बयान जारी करते हुए आरएसएस के महासचिव सुरेश भैय्याजी जोशी ने उम्मीद जताई कि अफगान सरकार जल्द दोषियों की पहचान करेगी और उन्हें सख्त सजा देगी। 

उन्होंने दुनियाभर की लोकतांत्रिक शक्तियों से निवेदन किया कि वे आतंक को जड़ से खत्म करने के लिए एक साथ आएं। बयान में कहा गया कि आरएसएस मृतकों के लिए दुख प्रकट करते हुए भगवान से प्रार्थना करता है कि उनके परिवारवालों को इस दुख से उबरने की शक्ति मिले। 
विज्ञापन


बता दें कि 1 जुलाई को अफगानिस्तान के जलालाबाद में भीड़ में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था और इस दौरान राष्ट्रपति अशरफ गनी से मिलने जा रहे 19 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed