फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS Sangh hopes to Decision on Ayodhya Case in favor of Hindu, Supports NRC in all over india

संघ को अयोध्या पर हिंदुओं के पक्ष में फैसला आने की उम्मीद, एनआरसी का भी किया समर्थन

Fri, 18 Oct 2019 10:26 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 18 Oct 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
RSS Sangh hopes to Decision on Ayodhya Case in favor of Hindu, Supports NRC in all over india
भैय्याजी जोशी - फोटो : ANI

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अयोध्या विवाद में हिंदुओं के पक्ष में फैसला आने की उम्मीद जताई है। संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने शुक्रवार को अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक के समापन पर कहा, संघ राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लागू करने का समर्थन करता है। सभी राज्यों को राष्ट्रहित में इसे स्वीकार करना चाहिए।

विज्ञापन


इस दौरान जोशी से सवाल किया गया कि क्या संघ अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार करेगा? इस पर उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है क सुप्रीम कोर्ट का फैसला हिंदुओं के पक्ष में आएगा। इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अयोध्या मामले में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले में कुल 40 दिन सुनवाई हुई है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता में पांच जजों की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम दिन की सुनवाई के बाद कहा था कि इस मामले में फैसला 23 दिन में आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed