{"_id":"57d789a84f1c1b942cd47e51","slug":"rss-muslim-unit-plans-to-cut-goat-shaped-cake","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RSS की मुस्लिम इकाई ने किया केक काटकर बकरीद मनाने का फैसला ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
RSS की मुस्लिम इकाई ने किया केक काटकर बकरीद मनाने का फैसला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Sep 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस समर्थित संगठन 'मुस्लिम राष्ट्रीय मंच' की अवध यूनिट ने समाज को आइना दिखाते हुए सराहनीय कदम उठाया है। संगठन के लोगों ने निर्णय लिया है कि वे बकरीद पर बकरी या किसी दूसरे जानवरों की कुर्बानी नहीं देंगे। उनका कहना है कि वे बकरी के आकार के बने केक को काटकर ईद-उल-जुहा मनाएंगे।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को लखनऊ स्थित संगठन के अवध प्रांत के ऑफिस में पांच किलोग्राम का केट काटा जाएगा। यह बकरे के आकार में होगा।
संगठन का दावा है कि उनके सदस्य अपने घरों में बिरयानी भी नहीं बनाएंगे। इसकी जगह वे सेवईं और दही बड़ा बनाएंगे और अपने दोस्तों को परोसेंगे।
मंच के अवध प्रांत के संयोजक रईस खान ने बताया कि वह समाज में एक संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बकरीद लोगों के बर्थडे की तरह केक काटकर भी मनाया जा सकता है। उनका कहना है कि यह प्रयास सफल हुआ तो वे उसे कई और प्रांत में करने का प्रयास करेंगे।

सिर्फ मांस खाने के लिए बली देना सही नहीं
डेमो पिक
- फोटो : goat
मंच के सह संयोजक हसन कौर ने कहा कि बकरीद त्यौहार मानवता का संदेश फैलाता है। हम अल्लाह के लिए अपने बच्चों का भी बलिदान दे सकते हैं, लेकिन सिर्फ मांस खाने के लिए बकरी की बली देना सही नहीं है।
हालांकि, मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजल का कहना है कि उन्हें अवध प्रांच की इस योजना की जानकारी नहीं है।
हालांकि, मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजल का कहना है कि उन्हें अवध प्रांच की इस योजना की जानकारी नहीं है।