{"_id":"5b31b7c84f1c1bb51e8b7d56","slug":"rss-leader-syas-after-pranab-mukherjee-speech-applications-to-join-rss-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणब मुखर्जी के भाषण के बाद संघ की सदस्यता के लिए बढ़े आवेदन, बंगाल से सबसे ज्यादा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रणब मुखर्जी के भाषण के बाद संघ की सदस्यता के लिए बढ़े आवेदन, बंगाल से सबसे ज्यादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Tue, 26 Jun 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के नागपुर आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद से संघ की सदस्यता के लिए लोगों में दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता बिप्लब रॉय के अनुसार नागपुर के संघ मुख्यालय पर प्रणव दा के भाषण के बाद आरएसएस की सदस्यता लेने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन पश्चिम बंगाल से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
बिप्लब रॉय संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि एक जून से छह जून के बीच औसतन हमें हमारी वेबसाइट 'जॉइन आरएसएस' पर रोजाना 378 अनुरोध प्राप्त होते थे, लेकिन प्रणव दा के भाषण के बाद हमें 1,779 लोगों के आवेदन आए। सात जून के बाद हमें रोजाना 1200-1300 आवेदन मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें से 40 फीसदी आवेदन पश्चिम बंगाल से आए हैं।
विज्ञापन
नागपुर आरएसएस के कार्यक्रम में प्रणव मुखर्जी के हिस्सा लेने से क्या लोगों में आरएसएस के प्रति लोकप्रियता बढ़ी है? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘इस तरीके से उल्लेख करना ठीक नहीं होगा कि मुखर्जी की वजह से आरएसएस को स्वीकार करने वाले बढ़े हैं। आएसएस समाज में अपनी गतिविधियों की वजह से लोगों के बीच लोकप्रिय है। लेकिन, हां प्रणव दा के भाषण के बाद से लोगों में संघ के प्रति दिलचस्पी बढ़ी है। यह उसके कारणों में से एक है।"
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बीती 7 जून को प्रणव मुखर्जी ने आरएसएस के नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में तृतीय वर्ष का प्रशिक्षण लेने वाले काडर को संबोधित किया था।