{"_id":"644f0fe8e5441b851d0bc144","slug":"rss-leader-indresh-kumar-said-that-people-like-atiq-ahmed-and-satyapal-singh-are-enemies-of-humanity-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS: आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार बोले- देश के लिए अतीक, अमृतपाल जैसे लोग कैंसर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RSS: आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार बोले- देश के लिए अतीक, अमृतपाल जैसे लोग कैंसर
Mon, 01 May 2023 06:33 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 01 May 2023 06:33 AM IST
सार
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की ओर से रविवार को यहां आयोजित ईद मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कुमार ने अतीक अहमद हो, अमृतपाल सिंह हो, कोई आतंकवादी हो या नक्सली ये सभी इंसानियत के दुश्मन हैं।
विज्ञापन
इंद्रेश कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और खालिस्तान समर्थक सत्यपाल सिंह जैसे लोग मानवता के दुश्मन और देश के लिए कैंसर हैं। ऐसे लोगों का तिरस्कार किया जाना चाहिए।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की ओर से रविवार को यहां आयोजित ईद मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कुमार ने अतीक अहमद हो, अमृतपाल सिंह हो, कोई आतंकवादी हो या नक्सली ये सभी इंसानियत के दुश्मन हैं। ये लोगों की खुशी छीनने वाले हैं। ऐसे लोगों का समर्थन नहीं किया जाना चाहिए। इनके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। ऐसे लोग देश के लिए कैंसर हैं। अहम और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल को प्रयागराज में गोली मारकर हत्या की गई थी।
वहीं, अमृतपाल सिंह को 23 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया था और उसे असम में डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में रखा गया है। आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कुमार एमआरएम के मुख्य संरक्षक हैं। उन्होंने कहा, ईद का मतलब खुशी है लेकिन अगर इस्लाम को मानने वाले चंद लोगों की वजह से इस्लाम पर दाग लगा है तो हमें इस बात पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है कि इस्लाम और कुरान ने हमें कौन से रास्ते दिखाए हैं।