फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS leader Hosbale: Hindutva is neither left nor right, it is related to humanity

होसबले ने कहा: हिंदुत्व न वाम, न दक्षिण, यह मानवता से जुड़ा  

Fri, 22 Oct 2021 10:46 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, नई दिल्ली। 
एजेंसी, नई दिल्ली।  Published by: Amit Mandal Updated Fri, 22 Oct 2021 10:46 PM IST
सार

आरएसएस नेता होसबले ने एक कार्यक्रम में कहा कि हमारे कई विचार वामपंथी भी हैं। दोनों ही पंथों के विचारों के लिए हमारे यहां जगह है और यही मानवीय अनुभव है।

विज्ञापन
RSS leader Hosbale: Hindutva is neither left nor right, it is related to humanity
दत्तात्रेय होसबोले - फोटो : pti

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने शुक्रवार को कहा, हिंदुत्व न तो वाम है और न ही दक्षिण पंथ से जुड़ा। इसका मूल तत्व आंतरिक मानवता है। राम माधव की किताब का विमोचन करते हुए होसबले ने कहा, राष्ट्र के दीर्घायु होने के लिए सांस्कृतिक एकता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद बेहद जरूरी है। राष्ट्रों का कोई भी जबरन विभाजन या एकीकरण अधिक समय तक कायम नहीं रहता। 

विज्ञापन


होसबले ने कहा, विश्व वाम पंथ की ओर गया या उसे ढकेला गया, लेकिन अब पूरी दुनिया दक्षिणपंथ का रुख कर रही है ताकि वह केंद्र में आ सके। यही हिंदुत्व है, न वाम और न ही दक्षिणपंथ। उन्होंने कहा, हमने कभी अपने शिविरों में नहीं कहा कि हम दक्षिणपंथी हैं। हमारे कई विचार वामपंथी भी हैं। दोनों ही पंथों के विचारों के लिए हमारे यहां जगह है और यही मानवीय अनुभव है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण के युग के बाद पूर्व और पश्चिम का भौगोलिक या राजनीतिक विभाजन धुंधला हो गया है। उपनिवेशवाद के असर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, यह आज भी मौजूद है। सीजेआई ने भी इसका जिक्र करते हुए हाल में कहा था कि भारतीय न्यायिक व्यवस्था देश के लिए फिट नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed