फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS leader condemns Lakhimpur violence says opposition creating atmosphere of hatred and violence

संघ नेता ने की लखीमपुर हिंसा की निंदा: विपक्ष पर घृणा और नफरत का माहौल बनाने का लगाया आरोप

Fri, 08 Oct 2021 01:46 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 Oct 2021 01:46 AM IST
सार

संघ नेता ने कहा कि कुछ विरोधी नेता और दल घृणा का वातावरण बना रहे हैं। लखीमपुर में जो कुछ हुआ वह निंदनीय है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कभी देशव्यापी आंदोलन नहीं रहा। उन्होंने कहा, यह आंदोलन विपक्षी दलों की राजनीति और चरमपंथियों का शिकार हो गया है।

विज्ञापन
RSS leader condemns Lakhimpur violence says opposition creating atmosphere of hatred and violence
आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश कुमार ने लखीमपुर हिंसा की निंदा की है। साथ ही देश में नफरत और हिंसा का वातावरण बनाने का आरोप लगाते हुए विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए जांच आयोग बनाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार को बधाई दी है।

विज्ञापन


संघ नेता ने कहा कि कुछ विरोधी नेता और दल घृणा का वातावरण बना रहे हैं। लखीमपुर में जो कुछ हुआ वह निंदनीय है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कभी देशव्यापी आंदोलन नहीं रहा। उन्होंने कहा, यह आंदोलन विपक्षी दलों की राजनीति और चरमपंथियों का शिकार हो गया है। किसानों ने बार-बार भारत बंद बुलाया, लेकिन हर बार वह नाकाम रहा।
विज्ञापन

आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारणी समिति के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा, ‘कुछ विपक्षी दल और नेता देश में घृणा एवं हिंसा का माहौल पैदा कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी की घटना निंदनीय है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं इस मामले की जांच के लिए समिति गठित करने पर राज्य सरकार को बधाई देता हूं ताकि घटना के दोषियों को दंडित किया जा सके और पीड़ितों को न्याय मिल सके।’

विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी के नेता किसान आंदोलन को ताक पर रख, देश के माहौल को 'खराब' कर रहे हैं। कुमार ने कहा कि केंद्र ने किसानों के लिए दरवाजे खुले रखे हैं, प्रदर्शनकारियों से अपील है कि वे आगे आएं और मुद्दों के जल्द समाधान के लिए सरकार से बातचीत करें।

उन्होंने कहा कि 'किसानों को उन बिंदुओं की एक सूची बनानी चाहिए जिन पर वे सहमत हो सकते हैं। यदि वे कृषि कानूनों में आमूल परिवर्तन चाहते हैं, तो उन्हें चर्चा के लिए कानून के एक नए प्रारूप के साथ आना चाहिए ताकि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सके।' उन्होंने आंदोलन का नेतृत्व करने वालों से किसानों और देश के हित में सोचने का आग्रह किया।


आरएसएस नेता ने कश्मीर में नागरिकों के मारे जाने की हालिया घटनाओं की भी निंदा की और कहा कि उन्हें विश्वास है कि सरकार इन घटनाओं में शामिल अपराधियों से सख्ती से निपटेगी। इंद्रेश कुमार ने गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के प्रशासनिक भूमिका के 20 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यह बात कही ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed