फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS fears racist politics

देश में जातिवाद की राजनीति के बीच संघ का समरसता पर जोर

Tue, 15 Mar 2016 03:31 AM IST
एम संजय/ अमर उजाला, नागौर
एम संजय/ अमर उजाला, नागौर Updated Tue, 15 Mar 2016 03:31 AM IST
सार

  • संघ की मंथन बैठक में जातिवादी सियासत के असर और उबरने के उपायों पर ही रहा जोर 
  • संघ को नहीं लग रहा सरकार में बदलाव का माहौल 

विज्ञापन
RSS fears racist politics
संघ नागौर - फोटो : Rashtriya Swayamsevak Sangh FB Page

विस्तार

देश में बढ़ रही जातिवाद की घटनाओं से संघ बेहद चिंतित है। उसे इस बात की आशंका है कि पटरी पर दौड़ रही उसकी राष्ट्रवादी सियासत के राह में जातिवाद की राजनीति रोड़ा अटका सकती है। इसलिए जातिवादी राजनीति को संघ अपने लिए बड़ा खतरा मान रहा है।

विज्ञापन


जातिवाद सियासत के ट्रेलर के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को भगवा परिवार पहले ही देख चुका है। अब यूपी विधानसभा चुनाव से पहले वह अपनी कमजोरी दूर करने के साथ-साथ सियासी मुद्दे को जातिवाद से हटाकर दोबारा से राष्ट्रवाद के मुद्दे पर लाने की जुगत में है।
विज्ञापन


यही वजह है कि राजस्थान के जाट बाहुल्य मारवाड़ में अपने अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के जरिए संघ के पूरे शीर्ष नेतृत्व ने मैराथन बैठक में अधिकांश समय तक जातिवादी सियासत के असर और उससे उबरने के उपायों पर ही मंथन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रवादी राजनीति के राह में रोड़ा बन रहे जातिवाद सियासत की काट के लिए संघ ने एकबार फिर से समरसता को अपना औजार बनाया है। आयोजन स्थल में चित्र लगाने से लेकर मुख्य द्वार बनाने तक में समरसता का भाव जताया गया।

संघ के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि सियासी दलों को उनके विरूद्ध कोई मुद्दा नहीं मिल पा रहा है। केंद्र की सरकार भी कमोबेश सही दिशा में कार्य कर रही है। इसलिए अपनी राजनीतिक पकड़ बनाने के लिए विपक्षी दल किसी न किसी बहाने जातिवाद के सियासत को हवा देंगे।

उससे सचेत रहने की जरूरत है। जातिवादी सियासत की काट के लिए ही समरसता पर प्रस्ताव पारित कर हमने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। संघ का जोर समरसता पर रहेगा। उक्त अधिकारी के अनुसार आयोजन स्थल पर भी इसका ख्याल रखा गया। 

जातिवादी राजनीति की काट में निकाला समरसता का अस्त्र 

RSS fears racist politics
संघ नागौर - फोटो : Rashtriya Swayamsevak Sangh FB Page

संघ बैठक स्थल का नाम बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर रखा गया। तो स्वयं सेवकों में समरसता का भाव पैदा करने के लिए प्रत्येक दिन आदर्श चित्र लगाए गए। तो मुख्य द्वारा स्थानीय लोक देवता तेजाजी के नाम पर रखा गया। जोकि जाट बिरादरी से थे। सांप काटने पर मेवाड़ के लोग आज भी दवा लेने के बजाय तेजाजी को याद करते हैं।

पहले दिन बाबा अंबेडकर की चित्र के साथ बाला साहब देवरस का चित्र लगाया गया। बाबा साहब संविधान निर्माता के साथ-साथ दलित उत्थान के प्रणेता हैं। तो संघ तृतीय सरसंघ चालक बाला साहब देवरस को भी समाज में समरसता का हितैषी माना जाता है।

दूसरे दिन स्थानीय लोक देवता के रूप में पहचान रखने वाले बाबा रामदेव का चित्र लगाया गया। बाबा रामदेव के राजपूत बिरादरी से होने के बावजूद भी निचले तबके के लोग उन्हें अपना मसीहा मानते हैं। तो आयोजन के तीसरे दिन मीरा बाई और अमृता देवी की तस्वीरें लगाईं गईं थी।

नारी शक्ति के प्रदर्शन के साथ-साथ समरसता का संदेश भी रहा। अमृता देवी निचले तबके के बिश्नोई समाज से आती हैं। लेकिन समी के पेड़ों की रक्षा के लिए उन्होंने अपनी जान के साथ-साथ अपने तीन बेटियों की जान गंवाई है। 

संघ को नहीं लग रहा सरकार में बदलाव का माहौल

RSS fears racist politics
संघ नागौर - फोटो : Rashtriya Swayamsevak Sangh FB Page

संघ के सरकार्यवाह भैय्या जी जोशी सरकार के कामकाज पर मुहर लगा चुके हैं। लेकिन संघ ये भी मानता है कि सरकार ने जिस तरीके के उम्मीदें दिखाकर आम आदमी में उम्मीदों की भूख जगाई थी।

उसपर वह खरी नहीं उतरी है। बावजूद उसके संघ मोदी सरकार के कामकाज से संतुष्ट है। एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार सरकार बेशक सतरंगी सपने पूरा नहीं कर सकी है। लेकिन सामान्य रूप से कामकाज ठीक दिशा में चल रहा है।

सरकार के खिलाफ कहीं से भी कोई बड़ा असंतोष नहीं दिखाई पड़ रहा है। इसलिए सरकार में बेवजह की बदलाव या छेड़छाड़ उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed