फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS family heavy on Congress family, Ahmed Patel last attempt failed

कांग्रेस फैमिली पर भारी पड़ा संघ परिवार, अहमद पटेल की आखिरी कोशिश पर भी नहीं पसीजे दादा

Fri, 08 Jun 2018 05:31 AM IST
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Jun 2018 05:31 AM IST
विज्ञापन
RSS family heavy on Congress family, Ahmed Patel last attempt failed
प्रणब दा के बढ़े कदमों पर कांग्रेस नेताओं की चिंता और आखिर समय तक उन्हें भावनात्मक रूप से रोकने की कोशिशें भी नाकाम रही। कांग्रेस परिवार की कई कोशिश के बाद भी संघ परिवार भारी पड़ा। कार्यक्रम से कुछ घंटों पहले बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी की मार्मिक अपील के आधार पर सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार और सांसद अहमद पटेल का एक लाइन का ट्वीट मुझे प्रणब दा से ऐसी उम्मीद नहीं की थी, कांग्रेस परिवार की लाचारी और परेशानी को दर्शाता है। कांग्रेस के कई नेताओं ने बारी-बारी अपनी बात प्रणब दा तक पहुंचाई लेकिन दादा ने संघ से किया वादा निभाया।  
विज्ञापन

      
राहुल की कांग्रेस ने जिस तरह आक्रामकता के साथ भाजपा और संघ परिवार पर निशाना साधा है उसे प्रणब दा का ये फैसला अपनी वैचारिक हार की तरह दिख रहा है। कांग्रेस आखिर समय तक अधिकृत तौर पर किसी टिप्पणी से बचती रही। बावजूद वरिष्ठ नेता सीके जाफर शरीफ, पी.चिदंबरम, जयराम रमेश समेत करीब दो दर्जन नेताओं ने प्रणब दा को अपनी भावनाओं से अवगत करा संघ के निमंत्रण पर पुनर्विचार को कहा। अपनी पुरानी पार्टी और परिवार के प्रति दादा तटस्थ रहे।
विज्ञापन

  
कांग्रेस के लिए कुछ राहत प्रवण दा के परिवार से यानि बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी की प्रतिक्रिया से रही। प्रणब दा के नागपुर जाने की खबरों ने कांग्रेस की बैचेनी काफी बढ़ा दी थी। दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और एक बेटी के तौर पर शर्मिष्ठा की अपील ने कांग्रेस को साहस भी तिदया। बेटी की अपील को आधार बनाकर अहमद पटेल भी अपनी भावनाओं को नहीं रोक पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमद पटेल के बयान को सोनिया गांधी की नाराजगी से जोड़कर भी देखा जा रहा है लेकिन पटेल के करीबियों का कहना है कि प्रणब दा जिस तरह से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए सम्मानित रहे हैं और जिस तरह बेटी की पीड़ा सामने आई उसे देखते हुए पटेल ने भी उन्हें अपनी भावना से अवगत करा दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed