फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS Dussehra Rally rss chief mohan bhagwat adressed rally r madhavan as a chief guest

RSS Dussehra Rally: 'सोच-विचार कर अपना नेता चुनें', संघ प्रमुख का दशहरा रैली के दौरान नागरिकों से अनुरोध

Tue, 24 Oct 2023 11:25 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 24 Oct 2023 11:25 AM IST
सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दशहरा रैली को संबोधित करते हुए राम मंदिर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी को भगवान राम की स्थापना की जाएगी। उस दिन भी पूरे देश में मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
RSS Dussehra Rally rss chief mohan bhagwat adressed rally r madhavan as a chief guest
Mohan Bhagwat - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) ने दशहरा रैली का आयोजन किया। इस मौके पर भारत के मशहूर गायक शंकर महादेवन मुख्य अतिथि के तौर कार्यक्रम में शामिल हुए। संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचें। 
विज्ञापन


मोहन भागवत ने विजयदशमी उत्सव कार्यक्रम में संघ के संस्थापक केबी हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी और शस्त्र पूजा भी किया। संघ प्रमुख ने इस कार्यक्रम में रैली को भी संबोधित किया, इस दौरान उनके साथ मुख्य अतिथि शंकर महादेवन भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मोहन भागवत ने किया राम मंदिर का जिक्र
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दशहरा रैली को संबोधित करते हुए राम मंदिर का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'आयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी को भगवान राम की स्थापना की जाएगी। उस दिन भी हम पूरे देश में अपने मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित करेंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हर जगह भारत की मेहमाननवाजी की तारीफ की गई है। उन्होंने कहा, 'हर साल दुनिया में भारत का गर्व बढ़ता जा रहा है। यहां जी20 शिखर सम्मेलन हुआ, जो की बहुत खास था। दूसरे देशों के लोगों ने भी हमारी विविधता का अनुभव किया है। इस दौरान उन्होंने हमारे कूटनीतिक कौशल के साथ-साथ हमारी ईमानदार सद्भावना को भी देखा।'



चुनाव को लेकर नागरिकों से खास अनुरोध
दशहरा रैली में चुनाव का जिक्र करते हुए संघ प्रमुख ने सभी नागरिकों से वोट डालने का आग्रह किया। उन्होंने सभी नागरिकों से वोट डालने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर अपने नेता को चुनने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों को हर चीज का अनुभव है, तो उन्हें ही वोट देना चाहिए जो आपके लिए सर्वश्रेष्ठ हो।


मोहन भागवत ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी है, जो देश को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं। वे समाज में मतभेद और हिंसा फैलाने की कोशिश करते हैं। कभी कभी हम अपनी अज्ञानता और अविश्वास के कारण इसमें फंस जाते हैं और अनावश्यक शोर शराबा पैदा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत आगे बढ़ता है तो वे अपना खेल नहीं खेल पाएंगे। इसलिए वे बार बार इसका विरोध करते हैं। वे केवल विरोध करने के लिए विभिन्न विचारधारा उत्पन्न करते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed