{"_id":"5f60fa1f8ebc3e57bd22d04e","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-to-pay-2-day-visit-to-kolkata-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ प्रमुख मोहन भागवत अगले हफ्ते दो दिन के दौरे पर कोलकाता जाएंगे ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संघ प्रमुख मोहन भागवत अगले हफ्ते दो दिन के दौरे पर कोलकाता जाएंगे
Tue, 15 Sep 2020 11:00 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत अगले सप्ताह दो दिन के दौरे पर कोलकाता जाएंगे। आरएसएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि संघ प्रमुख भागवत 22 सितंबर को कोलकाता पहुंचेंगे। वह यहां 24 सितंबर तक रहेंगे। इस दौरान वह संघ के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे।
विज्ञापन
अधिकारी ने आगे कहा कि कोरोना महामारी के कारण वह कहीं और नहीं जाएंगे। बैठक के दौरान हमारे संगठन और महामारी के दौरान किए गए कल्याणकारी कार्यों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि बंगाल में 2021 विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) राज्य में अपनी पैठ बनाने की कोशिश है। इसलिए संघ प्रमुख का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन