{"_id":"5feb9dfd8ebc3e3ead4e3a10","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-said-sometimes-had-to-get-permission-to-publish-the-truth","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी सत्य प्रकाशित करने के लिए अनुमति लेनी पड़ती थी: मोहन भागवत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कभी सत्य प्रकाशित करने के लिए अनुमति लेनी पड़ती थी: मोहन भागवत
Wed, 30 Dec 2020 02:52 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोझिकोड
एजेंसी, कोझिकोड
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 30 Dec 2020 02:52 AM IST
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : Facebook
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने चलापुरम के पास मंगलवार को केसरी मीडिया अध्ययन एवं शोध केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, एक समय था जब सत्य को प्रकाशित करने के लिए अनुमति की जरूरत होती थी, लेकिन सत्य पर विश्वास और कठिन प्रयास आपको विजेता बनाते हैं और आज ऐसा ही है।
विज्ञापन
केरल में किया केसरी मीडिया अध्ययन व शोध केंद्र का उद्घाटन
भागवत ने कहा कि केसरी का उद्देश्य धर्म के मार्ग की स्थापना करना था। संघ परिवार से जुड़े साप्ताहिक केसरी का प्रकाशन 1951 में शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों के दौरान केसरी की यात्रा आसान नहीं रही और इस तथ्य को मौजूदा पीढ़ी को समझना चाहिए। केसरी एक निश्चित विचारों से जुड़ा भारत के उत्थान पर केंद्रित था।
विज्ञापन