{"_id":"658c60ce13b7580d550db91a","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-reached-majuli-know-all-updates-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: माजुली पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, आध्यात्मिक नेताओं से मिलने का है कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: माजुली पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, आध्यात्मिक नेताओं से मिलने का है कार्यक्रम
Wed, 27 Dec 2023 11:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, डिब्रूगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, डिब्रूगढ़
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:07 PM IST
सार
माजुली प्रवास के दौरान मोहन भागवत का सांस्कृतिक महत्व वाले पारंपरिक मठों, माजुली के सत्रों के आध्यात्मिक नेताओं, सत्राधिकारों से मिलने का कार्यक्रम है। वे कुछ जगहों पर संबोधन भी देंगे।
विज्ञापन
आरएसस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में धर्मांतरण की खबरों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को दो दिवसीय यात्रा के लिए दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली पहुंचे। इससे पहले डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर क्षेत्रीय आरएसएस नेताओं ने उनवका स्वागत किया। इसके बाद वे कड़ी सुरक्षा के बीच 150 किमी दूर माजुली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, माजुली प्रवास के दौरान उनका सांस्कृतिक महत्व वाले पारंपरिक मठों, माजुली के सत्रों के आध्यात्मिक नेताओं, सत्राधिकारों से मिलने और कुछ जगह संबोधन के भी कार्यक्रम हैं। अपनी माजुली यात्रा के बाद, भागवत आंतरिक आरएसएस चर्चा और संबोधन के लिए डिब्रूगढ़ लौटेंगे।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि यात्रा के दौरान कथित धर्मांतरण और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए आरएसएस की प्रतिबद्धता को मजबूत करना प्रमुख विषय होंगे।
विज्ञापन