फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS chief Mohan Bhagwat hoists national flag at IES Raja Shivaji School in Mumbai

बड़ा बयान: संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- जब तक हम चीन पर निर्भर रहेंगे, तबतक उनके सामने झुकना पड़ेगा

Sun, 15 Aug 2021 12:56 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 15 Aug 2021 12:56 PM IST
सार

सरकार के साथ-साथ दुनिया का सबसे बड़ा गैर सरकारी संगठन आरएसएस भी मेक इन इंडिया पर जोर दे रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हमें चीन पर निर्भरता कम करनी पड़ेगी ।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat hoists national flag at IES Raja Shivaji School in Mumbai
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : ट्विटर ANI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुंबई के राजा स्कूल में झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने भारत की आर्थिक आजादी पर अपने विचार रखें। इस दौरान उन्होंने चीन पर निर्भरता को लेकर सवाल खड़े किए। आरएसएस प्रमुख भागवत ने कहा, 'हम इंटरनेट का और तकनीक का उपयोग करते हैं जो मूल रूप से भारत से नहीं आती। हम कितना भी चीन के बारे में चिल्लाएं, लेकिन आपके फोन में जो भी चीजें हैं वह चीन से ही आती हैं।  जब तक चीन पर निर्भरता रहेगी तब तक चीन के सामने झुकना पड़ेगा।"

विज्ञापन

 

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आगे कहा कि किसी भी विदेशी आक्रांता का पैर हमारे जमीन पर पड़ता तो संघर्ष शुरू हो जाता था। देश पर आक्रमणकारियों ने कई बार आक्रमण किया, इसे पूर्ण विराम हमने 15 अगस्त को दिया। लड़ाइयां लड़ने वाले महापुरुष प्रेरणा देते हैं। उनको आज स्मरण करने का समय है। 15 अगस्त 1947 को हमारे राज्य की प्राप्ति हुई। हम अपना जीवन चलाने के लिए स्वतंत्र हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी बोले- कोई बाधा हमें नहीं रोक सकती
देश के 75वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोई बाधा 21वीं सदी के भारत के सपनों को साकार करने से नहीं रोक सकती। चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने यह बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed