फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS chief Mohan Bhagwat Hindu is one who understands that diversity is multiple expressions of same unity

RSS: मोहन भागवत ने कहा- विविधता में एकता समझता हैं हिंदू, भारत को तोड़ने की कोशिश जारी

Thu, 08 Dec 2022 10:11 PM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 08 Dec 2022 10:11 PM IST
सार

आरएसएस के अधिकारियों के प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में भागवत ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता भारत आना कोई सामान्य उपलब्धि नहीं थी।

विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat Hindu is one who understands that diversity is multiple expressions of same unity
मोहन भागवत। - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि हिंदू विविधता में एकता समझता हैं। आरएसएस के अधिकारियों के प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में भागवत ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता भारत आना कोई सामान्य उपलब्धि नहीं थी। उन्होंने कहा कि आज भी क्रूर ताकतें और उनके एजेंट हैं जो यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि भारत टूट जाए और प्रगति न हो।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि जी-20 की अध्यक्षता हासिल करना भारत के लिए कोई छोटी बात नहीं है। विश्व को अब भारत की जरूरत है। वैश्विक चर्चाओं में भारत ने अहम स्थान हासिल कर लिया है। भारतीयों को भी भरोसा हो चुका है कि वे विश्व का नेतृत्व कर सकते हैं। उन्होंने कहा, जी-20 की अध्यक्षता सिर्फ शुरुआत है और हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है। पूरे समाज को मिलकर भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करना है। भागवत ने कहा कि सिर्फ भारत ही वैश्विक खुशहाली का रास्ता दिखा सकता है। हमारा हमेशा इस सिद्धांत में विश्वास रहा है कि पूरी दुनिया एक परिवार है। हिंदू धर्म पूजा का एक तरीका मात्र नहीं है। एक हिंदू वह है जो समझता है कि विविधता एक ही एकता की अनन्य अभिव्यक्तियां हैं। प्रत्येक वह व्यक्ति हिंदू है जो परंपरागत रूप से भारत का निवासी है और इसके लिए जवाबदेह है।
विज्ञापन


शरारती तत्वों के प्रति किया आगाह
उन्होंने कहा, हम विविधता में रहते हैं, सभी विविधताएं साथ-साथ चलती हैं, क्योंकि विविधताएं एक ही एकता की अनेक अभिव्यक्तियां हैं। जो इस बात को समझता है, वह हिंदू है। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा, आज भी ऐसे क्रूर ताकतें और उनके एजेंट विद्यमान हैं जो भारत को तोड़ना चाहते हैं और उसकी प्रगति को अवरुद्ध कर देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed