फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS calls for enabling people form an 'informed opinion' on govt policies

RSS: सुनील आंबेकर की बुद्धिजीवियों से अपील, सरकारी नीतियों पर सोच-समझकर राय बनाने में लोगों की करें मदद

Wed, 30 Apr 2025 01:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 30 Apr 2025 01:02 AM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील आंबेकर ने मंगलवार को नई दिल्ली में 'एकात्म मानववाद, विकास का एक विशिष्ट प्रतिमान' नामक किताब के विमोचन कार्यक्रम में सरकारी नीतियों की सफलता के लिए सोच-समझकर राय बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने समाज के बुद्धिजीवियों से अपील की कि उन्हें इसके लिए आगे आकर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

विज्ञापन
RSS calls for enabling people form an 'informed opinion' on govt policies
आरएसएस के प्रवक्ता सुनील आंबेकर - फोटो : PTI

विस्तार

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील आंबेकर ने मंगलवार को सरकारी नीतियों की सफलता के लिए सोच-समझकर राय बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने समाज के बुद्धिजीवियों से अपील की कि उन्हें इसके लिए आगे आकर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। 

विज्ञापन


आंबेकर नई दिल्ली में 'एकात्म मानववाद, विकास का एक विशिष्ट प्रतिमान' नामक किताब के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह किताब अशोक गजानन मोदक ने लिखी है। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद और रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी ने संयुक्त रूप से किया। 
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था- लोगों को देश के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए
आंबेकर ने बताया कि एकात्म मानववाद की अवधारणा को स्पष्ट करने वाले दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि लोगों को देश के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए और उन्हें यह समझने में मदद करनी चाहिए कि क्या सही है और क्या गलत है। इसके लिए समाज के बुद्धिजीवियों को बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UPSC: महाराष्ट्र की पहली मुस्लिम महिला बनेंगी आईएएस अधिकारी, अदिबा अनम ने यूपीएससी में हासिल की 142वीं रैंक

बुद्धिजीवियों को निष्पक्ष और निस्वार्थ होना जरूरी
आरएसएस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख आंबेकर ने कहा कि समाज में लोगों को जागरूक करने और उन्हें सही राय बनाने के लिए 'लोक जागरण' और 'लोकमत चर्चा' जैसे प्रयास होने चाहिए। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जो बुद्धिजीवी यह काम करें, उन्हें 'निष्पक्ष और निस्वार्थ' होना चाहिए।


राष्ट्रीय शिक्षा नीति में तीन भाषाओं के फॉर्मूले का दिया उदाहरण
आंबेकर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में तीन भाषाओं के फॉर्मूले का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, 'सरकार ने अपनी नीति में भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने का फैसला किया है और अगर लोगों को यह समझ नहीं है कि वे उन्हें सीखकर भी प्रगति कर सकते हैं, तो वे कहेंगे कि सभी को अंग्रेजी अपनानी चाहिए।'

ये भी पढ़ें: Pahalgam: पहलगाम हमले पर UNSC में फिर हो सकती है चर्चा; जयशंकर ने 7 अस्थायी सदस्य देशों के समकक्षों से की बात

जनता की राय साथ हो तो, सरकार टिकटॉक के खिलाफ कर सकती है कार्रवाई
आंबेकर ने कहा कि अगर जनता की राय साथ हो, तो सरकार ओटीटी कंटेट के नियमन और चीन से जुड़े मोबाइल एप टिकटॉक के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। आरएसएस पदाधिकारी ने कहा कि लोगों को पर्यावरण के अनुकूल विकास के महत्व को समझाने के लिए भी प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जनता की राय इसके पक्ष में नहीं है और समाज में कोई जागृति नहीं है, तो राजनीति में मुफ्तखोरी जैसी चीजें होती रहेंगी। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed