{"_id":"6546dd0f2728beb1510b9646","slug":"rss-all-india-executive-board-meeting-in-bhuj-gujarat-news-updates-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"RSS Meet: संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आज से, गुजरात के भुज में जुटेंगे पदाधिकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RSS Meet: संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आज से, गुजरात के भुज में जुटेंगे पदाधिकारी
Sun, 05 Nov 2023 05:38 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुज
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 05 Nov 2023 05:38 AM IST
सार
इस सम्मेलन में संघ के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की और सितंबर में पुणे में आयोजित अखिल भारतीय समन्वय बैठक में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा भागवत की ओर से हाल ही में नागपुर में विजयादशमी उत्सव के संबोधन में उठाए गए मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक आज से गुजरात के भुज में शुरू होगी। संघ की इस वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहले ही कच्छ पहुंच चुके हैं। अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक सात नवंबर तक होगी। बैठक के लिए भागवत आठ नवंबर तक भुज में रहेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबले, कार्यकारी परिषद के सभी सदस्य और संघ पदाधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे। बताया जाता है कि बैठक में देश भर से आरएसएस के 400 से अधिक पदाधिकारियों और सदस्यों के भाग लेने की उम्मीद है। इनके अलावा कुछ विविध संगठन के चयनित संगठन मंत्री भी बैठक में भाग लेने वाले हैं।
विज्ञापन
सम्मेलन में संघ के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की और सितंबर में पुणे में आयोजित अखिल भारतीय समन्वय बैठक में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा भागवत की ओर से हाल ही में नागपुर में विजयादशमी उत्सव के संबोधन में उठाए गए मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही अयोध्या में अगले साल 22 जनवरी को हो रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह और उससे जुड़े देश भर में प्रस्तावित कार्यक्रम आदि विषयों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन