फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS advice - do not do politics on tricolor, Rahul again targets Sangh

Tricolour Controversy: विभाजन का जिम्मेदार दल तिरंगे पर राजनीति न करे, राहुल पर RSS का पलटवार

Thu, 04 Aug 2022 10:20 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर/नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 04 Aug 2022 10:20 AM IST
सार

सोशल मीडिया में संघ की इस बात को लेकर आलोचना की जा रही है कि उसने अपने सोशल मीडिया खातों में तिरंगे की प्रोफाइल पिक्चर क्यों नहीं लगाई? मामला तूल पकड़ा तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कल कर्नाटक दौरे के वक्त और आज फिर आरएसएस पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
RSS advice - do not do politics on tricolor, Rahul again targets Sangh
सुनील आंबेकर - फोटो : Social Media

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद भी सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल पिक्चर के रूप में तिरंगे की तस्वीरें नहीं लगाए जाने के मामले में आरएसएस ने आलोचकों को नसीहत दी है। संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने राहुल गांधी या कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि तिरंगे पर राजनीति नहीं की जाना चाहिए। उधर, राहुल ने लगातार दूसरे दिन इस मामले में संघ पर निशाना साधा है। इस पर कांग्रेस का नाम लिए बगैर संघ पदाधिकारी ने कहा कि वह पार्टी ऐसे सवाल उठा रही है, जो देश के विभाजन की जिम्मेदार है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया में संघ की इस बात को लेकर आलोचना की जा रही है कि उसने अपने सोशल मीडिया खातों में तिरंगे की प्रोफाइल पिक्चर क्यों नहीं लगाई? मामला तूल पकड़ा तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कल कर्नाटक दौरे के वक्त और आज फिर आरएसएस पर निशाना साधा। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा था, 'इतिहास गवाह है कि हर घर तिरंगा अभियान चलाने वाले एक ऐसे संगठन से निकले हैं जिसने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया। उन्होंने कहा, स्वतंत्रता संग्राम के समय से वे कांग्रेस पार्टी को रोक नहीं पाए और आज भी नहीं रोक पाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन


संघ पहले ही कर चुका 'हर घर तिरंगा' अभियान का समर्थन : अंबेकर 
सोशल मीडिया में हो रही संघ की आलोचना के जवाब में आरएसएस के अभा प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने पीटीआई से चर्चा में कहा, 'ऐसे मामलों का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। आरएसएस हर घर तिरंगा अभियान और आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों को पहले ही अपना समर्थन व्यक्त कर चुका है। संघ ने जुलाई में ही इन्हें पूरे समर्थन का एलान करते हुए लोगों से और स्वयं सेवकों से अपील की थी कि वे सरकार, निजी संगठनों और संघ के संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का पूरा समर्थन करें और इनमें पूरे उत्साह से भाग लें।' 

आंबेकर से पूछा गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों से की गई अपील के बाद भी RSS.org और संघ के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तिरंगे की तस्वीर नहीं लगाने को लेकर सोशल मीडिया में हो रही आलोचना पर आप क्या कहेंगे?  बिना किसी का नाम लिए संघ के पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि इस तरह के सवाल उठाने वाली पार्टी देश के बंटवारे के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना गलत है। इस तरह के तीखे सवाल नहीं होने चाहिए। इस तरह के सवाल उठाने वाली पार्टी देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed