फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rs 50 lakh crore loan to MSMEs in 45 minutes, SBI launches 'SME Digital Business Loan' facility

Loan: MSME को 45 मिनट में मिल जाएगा 50 लाख तक का कर्ज, SBI ने ‘एसएमई डिजिटल बिजनेस लोन’ सुविधा लॉन्च की

Wed, 12 Jun 2024 05:03 AM IST
विशांत श्रीवास्तव एजेंसी, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजेंसी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Jun 2024 05:03 AM IST
सार

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई ने एमएसएमई के लिए 'एसएमई डिजिटल बिजनेस लोन’ सुविधा लॉन्च की है। जिसके जरिए एमएसएमई को 45 मिनट में 50 लाख करोड़ का लोन मिल जाएगा।

विज्ञापन
Rs 50 lakh crore loan to MSMEs in 45 minutes, SBI launches 'SME Digital Business Loan' facility
क्या लोन लेने के लिए आईटीआर भरना है जरुरी? - फोटो : Istock

विस्तार

एसबीआई ने मंगलवार को सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को कर्ज देने के लिए खासतौर से तैयार ‘एसएमई डिजिटल बिजनेस लोन’ सुविधा लॉन्च की। इसकी मदद से छोटे कारोबारियों को 45 मिनट में 50 लाख तक का कर्ज मंजूर हो जाएगा। 

विज्ञापन


डिजिटल लोन के लिए मानवीय हस्तक्षेप की जरूरत नहीं
एसबीआई ने आधिकारिक बयान में कहा, एमएसएमई की प्रगति को अगले पांच वर्षों में बैंक की वृद्धि और मुनाफे के साथ जोड़कर देखा गया है। एसएमई डिजिटल बिजनेस लोन सुविधा में कर्ज प्रक्रिया को बहुत सरल बनाया गया है। इससे मानवीय हस्तक्षेप की जरूरत नहीं के बराबर रह जाती है। बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा, एमएसएमई इकाइयों के समृद्ध डाटा फुटप्रिंट का लाभ उठाकर हमारा लक्ष्य सबसे तेज और सहज तरीके से कर्ज देना है।

विज्ञापन

विवरण जमा होने के 10 सेकंड में मंजूरी
कर्ज की मंजूरी में आईटीआर, जीएसटी रिटर्न और बैंक स्टेटमेंट जैसे स्रोतों से प्रामाणिक डाटा फुटप्रिंट का इस्तेमाल किया जाता है। इससे मंजूरी में लगने वाला समय घट जाता है। बैंक का दावा है कि जरूरी विवरण जमा होने के बाद 10 सेकंड के भीतर ही कर्ज की मंजूरी दे दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed